स्वीकृति के बाद भी अब तक प्रारंभ नहीं हुआ अतिरिक्तकक्ष का निर्माण कार्यनवीन सत्र प्रारंभ,

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। शासन के निर्देशानुसार शिक्षण सत्र का नवीन सत्र प्रारंभ हो चुका है और सभी शासकीय व अशासकीय स्कूल प्रारंभ हो चुके और स्कूलों में अध्यापन कार्य भी प्रारंभ हो चुकी है। इसी तरह नगर मुख्यालय से लगभग ५ किमी दूर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघोली में भी शासन के निर्देशानुसार नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत तो हो चुकी है। लेकिन विद्यार्थियों और शिक्षकों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, क्योंकि विद्यालय में लंबे समय से चली आ रही कमरों की किल्लत को दूर करने के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति तो मिल चुकी है। लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसका सीधा असर अब विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। विद्यालय में कमरों की भारी कमी के कारण प्रबंधन को मजबूरन स्कूल के बरामदे, लैब और यहां तक कि प्रशासनिक ऑफिस में भी कक्षाएं संचालित करनी पड़ रही हैं। एक तरफ जहां बारिश के मौसम में बरामदे में बैठने वाले छात्रों को बौछारों और उमस का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ एक ही जगह पर पास-पास कक्षाएं लगने से शोरगुल होता है, जिससे छात्र-छात्राओं का ध्यान भटकता है। शिक्षकों का कहना है कि बुनियादी ढांचे के अभाव में सुचारू रूप से अध्यापन कार्य करवाना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

विधायक के प्रयासों से मिली है अतिरिक्त कक्षों की स्वीकृति

आपको बता दें कि स्कूल का उन्नयन होने के बाद कक्षाएं तो बढ़ी थी, लेकिन कक्षाओं के संचालन के लिये कमरों की व्यवस्था नहीं थी, जिससे ब’चों और शिक्षकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन के द्वारा अनेक बार शासन-प्रशासन को अवगत करवाया गया परंतु उनके द्वारा इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। वहीं ग्रामीणजनों व स्कू ल प्रबंधन की लगातार मांग के बाद स्थानीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे के विशेष प्रयासों से विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही क्षेत्र के पालकों और बच्चों में एक उम्मीद जागी थी कि नये सत्र तक उन्हें नये कमरों की सौगात मिल जायेगी। किन्तु स्वीकृति के महीनों बाद भी धरातल पर एक ईट तक नहीं रखी गई है, जिससे निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि निर्माण कार्य के लिए रेत, गिट्टी व लोहे आ चुके है लेकिन निर्माण कार्य शुरू तक नही हुआ है। जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों में गहरा रोष है। ग्राम के गणमान्य नागरिकों और पालकों ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों सहित जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हायर सेकेण्डरी स्कूल के लिए जो अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति मिली है उसका निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करवाने की मांग की है। वहीं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को हो रही परेशानियों से निजात मिल जायेगी।

चर्चा में बघोली उपसरपंच देवराम साहू ने बताया कि हाई से हायर सेकेण्डरीस्कूल में उन्नयन हुए १३ वर्ष हो गये है। तब सेे हाई स्कूल के भवन में ही हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित हो रहा है। लेकिन कमरों की कमी के कारण कक्षाएं बरामदे एवं आफिस में लग रही है जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है। लंबे समय से नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल के भवन निर्माण की मांग कर रहे है लेकिन अब तक शासन स्तर से नही बनाया गया है। क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से अतिरिक्त कक्ष की स्वीकृति विगत माह पूर्व मिली है लेकिन अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ तक नही हुआ है, जबकि शिक्षा का नवीन सत्र शुरू हो चुका है। श्री साहू ने बताया कि जिस समय अतिरिक्त कक्ष की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिली थी उस समय ब’चों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को उम्मीद थी की नवीन सत्र में नया भवन में बच्चों को बैठने मिलेगा। लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते अब तक निर्माण कार्य शुरू तक नही हुआ है जिससे सभी में आक्रोश व्याप्त है। शासन-प्रशासन से मांग है कि बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र की अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाये।

दूरभाष पर चर्चा में शास. उमावि. बघोली प्राचार्य शिवचरण मरावी ने बताया कि वर्ष २०१३ में हाई से हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन हुआ है, जिसे १३ वर्ष हो गये है और प्रतिवर्ष विद्यार्थियों की दर्ज संख्या भी बढ रही है। लेकिन अब तक हायर सेकेण्डरी स्कूल का भवन नही बना है और पर्याप्त कमरे नही होने के कारण शिक्षा अध्यापन कार्य करवाने में परेशानी होती है एवं लंबे समय से नवीन भवन निर्माण करवाने की मांग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन से कर रहे है। श्री मरावी ने बताया कि विधायक महोदया के प्रयासों से अतिरिक्त कक्ष की स्वीकृति मिली है। लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नही हुआ है और कमरों के अभाव में बरामदे में कक्षाएं लग रही है जिससे बच्चों एवं शिक्षकों को भी परेशानी होती है इसलिए हमारी मांग है कि अतिरिक्त कक्ष का जल्द निर्माण करवाये प्रशासन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here