भरवेली पुलिस की तत्परता

0

24 घंटे के भीतर सकुशल मिली गुमशुदा नाबालिग, परिजनों को सौंपा

बालाघाट।
भरवेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जुलाई 2026 को थाना भरवेली में ग्राम अमेड़ा निवासी कविता धारगावे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।
शिकायत के आधार पर थाना भरवेली में अपराध क्रमांक 170/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। भरवेली, बालाघाट बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा रजेगांव बस स्टैंड सहित संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की गई।तलाश के दौरान 8 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:20 बजे गुमशुदा नाबालिग रजेगांव बस स्टैंड पर सकुशल मिल गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here