अमेरिका की AI कंपनी एंथ्रोपिक ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यमन के एक विद्रोही समूह ने उसके AI मॉडल Claude का इस्तेमाल हथियार बनाने में किया। रिपोर्ट में किसी संगठन का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन एक्सपर्ट मान रहे हैं कि ईरान समर्थित यमन के विद्रोही संगठन हूती ने यह काम किया। एंथ्रोपिक की रिपोर्ट बताया गया कि 3 तरह के बेहद अडवांस हथियारों बनाने और मिसाइल की उड़ान को कंप्यूटर पर जांचने वाला सिमुलेशन बनाया जा रहा था। रिपोर्ट में सबसे बड़ी चिंता जताई गई है कि समूह ने Claude की मदद से ऐसे कामों के लिए एक पर्सनलाइज्ड AI मॉडल भी बना लिया, जो Claude से अलग होकर काम कर सकता है।
- मिसाइल की उड़ान को कंप्यूटर पर जांचने वाला सिमुलेशन भी तैयार किया
- गाइडेड मिसाइल का टेस्ट भी किया, पर इसके सफल होने का सबूत नहीं
ये हैं 3 हथियार, जिन पर चल रहा था काम
1. गाइडेड रॉकेटः यह ऐसा रॉकेट है, जो लॉन्च होने के बाद भी अपनी दिशा सुधार सकता है। यमन का समूह इसके लिए Claude की मदद से उड़ान को नियंत्रित करने वाला सॉफ्टवेयर बना रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका असली परीक्षण भी किया गया, लेकिन परीक्षण सफल होने का सबूत नहीं मिला।













































