अब जब नए iPhones लॉन्च हो चुके हैं, तो काफी लोग अपने पुराने फोन को बेचकर नया iPhone लेने का मन बना रहे होंगे। हालांकि, पुराना फोन बेचना एक झंझट भरा काम है। सही खरीदार ढूंढने से लेकर मोलभाव करने तक पुराने फोन के सही दाम पाने में काफी दिनों का समय लग सकता है। इस समस्या को अब Jio दूर करेगा। दरअसल MyJio ऐप पर एक कमाल का फीचर आया है, जिसकी मदद से आप अपने पुराने फोन को बेच सकते हैं।
इसके लिए आपको ऐप में ही अपने फोन को टेस्ट करने और अनुमानित कीमत चेक करने का फीचर मिल जाता है। इसके बाद आप नजदीकी Jio स्टोर पर जाकर अपना फोन हैंडओवर करके पेमेंट भी पा सकते हैं।
X पर शेयर किया गया फीचर
MyJio ऐप के इस खास फीचर की डिटेल्स को एक यूजर ने X पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि करीब 5 साल पुराने फोन, जिसकी कीमत 20,000 रुपये थी के MyJio ऐप पर उन्हें 5000 रुपये रीसेल वैल्यू के तौर पर मिल रहे हैं।
उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि MyJio ऐप पर मौजूद ये फीचर फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को आसानी से चेक करने की सुविधा भी देता है। सबकुछ हो जाने के बाद फोन को पास के Jio स्टोर पर देकर अपने पुराने फोन की कीमत प्राप्त की जा सकती है।













































