हाफ पैंट में बीजेपी नेत्री के पति की पुलिस ने निकाली शहर में परेड, हालत देखकर भड़कीं अमिता बागरी, विधायक पर लगाए आरोप

0

Amita Bagri Husband: पन्ना पुलिस ने हाफ पैंट में बीजेपी नेत्री अमिता बागरी के पति अमित जैन की परेड कराई है। इसके बाद अमिता बागरी भड़क गई हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर लाइव आकर स्थानीय विधायक को खरी-खोटी सुनाई है। अमिता बागरी 15 सालों से संगठन के लिए काम कर रही हैं।पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट के मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे अमित जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सतना से लेकर रायसेन तक कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद अमित जैन की पत्नी और बीजेपी नेत्री अमिता बागरी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पुलिस कार्रवाई और कथित राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए।गुनौर विधायक पर भड़की

अमिता बागरी ने गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा पर राजनीतिक द्वेष के चलते उनके पति के खिलाफ कार्रवाई करवाने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और विधायक या उनके पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

जमीन विवाद में दर्ज हुआ था मामला

दरअसल, करीब एक महीने पहले देवेंद्रनगर में जमीन विवाद को लेकर अमित जैन पर दो लोगों के साथ लोहे की रॉड से मारपीट करने का आरोप लगा था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद से अमित जैन फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।सतना स्थित घर से गिरफ्तारी

पन्ना पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के टीम अमित जैन के सतना स्थित घर पहुंची। अमिता बागरी का आरोप है कि पुलिसकर्मी बिना वर्दी और बिना महिला पुलिसकर्मी के उनके घर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और अमिता बागरी के बीच करीब दस मिनट तक बहस हुई। अमिता ने पूरी कार्रवाई को सोशल मीडिया पर लाइव किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई नहीं होती

अमिता बागरी ने देवेंद्रनगर में अवैध शराब, जुआ, अपराध और देह व्यापार जैसे मुद्दों को लेकर भी पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।रायसेन टोल नाके से हुई गिरफ्तारी

इसके बाद शनिवार रात करीब 10 बजे के बाद पुलिस ने रायसेन के टोल नाके से अमित जैन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें पन्ना लेकर पहुंची। अमित जैन की गिरफ्तारी के बाद अमिता बागरी ने एक बार फिर सोशल मीडिया लाइव के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा पर राजनीतिक द्वेष के चलते कार्रवाई करवाने का आरोप लगाया।

15 साल तक बीजेपी के लिए किया काम

अमिता बागरी ने कहा कि उन्होंने करीब 15 साल तक बीजेपी संगठन के लिए काम किया, लेकिन मुश्किल समय में पार्टी के नेताओं की ओर से सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने सांसद वीडी शर्मा और पन्ना विधायक से संपर्क करने की बात भी कही।धारा 307 लगाई

वहीं, अमिता ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में शुरुआत में मारपीट की धाराएं लगाई गई थीं, लेकिन बाद में धारा 307 जोड़ दी गई। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर उनके पति का जुलूस निकाला गया तो वह कई लोगों का काला चिट्ठा सामने रखेंगी।

पुलिस ने कराया पैदल मार्च, कोर्ट से मिली जमानत

गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस अमित जैन को पन्ना लेकर पहुंची। यहां पुलिस ने उनका पैदल मार्च कराया। इसके बाद जिला अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल जांच के बाद अमित जैन को जिला न्याजमानत के बाद परिवार के साथ जुगल किशोर मंदिर पहुंचे

अदालत से जमानत मिलने के बाद अमित जैन अपनी पत्नी अमिता बागरी और बच्चों के साथ पन्ना के प्रसिद्ध जुगल किशोर मंदिर पहुंचे। परिवार ने मंदिर में दर्शन किए। फिलहाल अमित जैन की गिरफ्तारी के बाद यह मामला सिर्फ पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा है। अमिता बागरी के राजनीतिक द्वेष के आरोपों ने इसे सियासी रंग दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here