बैडमिंटन में आज से ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप शुरू होने जा रही है। इसमें भारत से 15 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इंग्लैंड चैंपियनशिप बैडमिंटन के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में से एक है। यह दुनिया का सबसे पुराना टूर्नामेंट भी है। 1899 में यह पहली बार आयोजित हुआ था।
भारत की ओर से देखे तो इस टूर्नामेंट में अब तक 2 बार ही भारतीय खिलाडी जीते है। भारत को 22 साल से खिताब की आस है। आखिरी बार इसे फुलेला गोपीचंद ने 2001 में जीता था। भारत से इसे प्रकाश पादुकोण ने साल 1980 में पहली बार जीता था। हालांकि पीवी सिंधु साल 2015 और लक्ष्य सेन साल 2022 में टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंच चुके हैं, लेकिन जीत नहीं सके।
इस साल भारत के युवा सितारे लक्ष्य सेन, लीजेंड पीवी सिंधु और सात्विक-चिराग की जोड़ी इस खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे है।
मेंस सिंगल में भारत के 3 खिलाड़ी
मेंस सिंगल में भारत से टॉप खिलाडी प्रणय एचएस, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत हिस्सा ले रहे है। सेन का मुकाबला ताइवान की चो से आज शाम 6 बजे होगा। वहीं, प्रणय ताइवान के वांग से दिन 3:45 बजे भिड़ेंगे। श्रीकांत का मुकाबला कल यानी 15 मार्च को फ्रांस के पोपोव से होगा।
विमेंस सिंगल्स में नेहवाल और पीवी सिंधु खेलेंगे
विमेंस सिंगल्स में साइना नेहवाल और पीवी सिंधु भारत की ओर से खेलेंगे। नेहवाल का मुकाबला चीन की हान के खिलाफ आज शाम 7 बजे होगा। वहीं, सिंधु कल चीन के झांग से भिड़ेंगी। साइना नेहवाल पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं खेल पा रही है। इस साल इंडिया ओपन में वें दूसरे ही राउंड में बाहर हो गई। इसके बाद इंडोनेशिया ओपन में भी ऐसा ही हुआ।