इस समय देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का काम चल रहा है। क्या आपने अपना SIR फॉर्म भर दिया है? अगर हां, तो क्या आपका SIR फॉर्म BLO ने जमा किया है? इस सवाल का जवाब आपका फोन दे सकता है। दरअसल SIR फॉर्म भरकर BLO के पास जमा करने के बाद आप देख सकते हैं कि आपके फॉर्म का स्टेटस क्या है और फॉर्म जमा करने के बाद वह सही तरीके से सबमिट हुआ है या नहींअपने SIR फॉर्म का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर दिखने वाले Fill Enumeration Form पर क्लिक करें।
अगर पहली बार वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Sign Up पर क्लिक करें।
इसके लिए अपना मोबाइल नंबर, ईमेल और कैप्चा कोड डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
अगर पहले से अकाउंट है, तो आप सीधे अपना रजिस्टर्ड नंबर-पासवर्ड या otp डालकर भी लॉगइन कर सकते हैं।
इसके बाद पेज के ऊपर आपका नाम दिखाई देगा। अब दोबारा Fill Enumeration Form पर क्लिक कर दें।
दिए गए बॉक्स में अपना EPIC नंबर डालें।
अब स्टेटस देखने के लिए Search बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद स्क्रीन पर आपके फॉर्म का स्टेटस आ जाएगा और आप देख पाएंगे कि BLO ने आपका फॉर्म जमा किया है या नहीं।













































