नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में अपने पुराने साथी और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेंगे। मैकुलम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही इंग्लैंड को घरेलू सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद जो रूट को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।
माइकल वॉन ने सवाल खड़े किए
इंग्लैंड के अगले महीने से पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज खेलनी है। फ्लेमिंग उसमें हेड कोच की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। इस फैसले पर सवाल उठाते हुए माइकल वॉन ने कहा कि फ्लेमिंग को पाकिस्तान सीरीज में भी हेड कोच की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए थी। वॉन ने टेलीग्राफ में लिखा, ‘स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड का टेस्ट कोच बनाना एक अच्छा फैसला है, लेकिन उन्हें दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पूरी तरह से जिम्मेदारी संभालने के बजाय पाकिस्तान सीरीज की शुरुआत से ही इस पद पर होना चाहिए।’










































