इटली में समुद्र के नीचे मिला रोमन काल का जहाज, 2000 साल पुराने इतिहास का पता चला, सामानों को देख पुरातत्वविद हैरान

0

रोम: इटली के तट के पास पुरात्वविदों ने 2000 साल से भी पुराने एक जहाज की खोज की है। इसे हाल के वर्षों की सबसे अहम पुरातात्विक खोजों में से एक कहा जा रहा है। इस जहाज को सिसिली के तट पास समुद्र के नीचे खोजा गया है। इटली के स्थानीय मीडिया ने बताया कि गोताखोरों को माजारा डेल वैलो के पास समुद्र की सतह से लगभग 150 फीट नीचे यह मलबा मिला।

जहाज के अंदर अभी भी चीजें सुरक्षित

खोजकर्ताओं को जहाज के अंदर ऐसी चीजें मिली हैं, जो आज भी अच्छी हालत में हैं। इंडिपेंडेंट ने अपनी रिपोर्ट में एक गोताखोर के हवाले से बताया कि जहाज के अंदर सैकड़ों अच्छी हालत में मिट्टी के जार भरे हुए थे। इनका इस्तेमाल वाइन, तेल और अनाज ले जाने के लिए किया जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here