नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में तनाव में आई कमी के बावजूद भारत ने रूस से लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) खरीदने से मना कर दिया है। भारत ने रूस के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें रूस ने उसे अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित एलएनजी बेचने की पेशकश की थी। मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि इसके चलते भारत जा रहा एक टैंकर अधर में लटका हुआ है, जबकि स्वीकृत कार्गो पर बातचीत जारी है। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) गुट की पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मसले पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
इतिहास इसे जरूर याद रखेगाः प्रियंका चतुर्वेदी
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौते की खातिर, भारत ने अपनी ऊर्जा ज़रूरतों से जुड़े संप्रभु निर्णय लेने की अपनी क्षमता ही खो दी। इतिहास इसे जरूर याद रखेगा।










































