उत्तर कोरियाई शासक से मुलाकात कर सकते हैं ट्रंप, बताया किस जगह पर किम जोन्ग उन से मिल सकते हैं

0

डोनाल्ड ट्रंप 18-19 नवंबर को चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। अगस्त में ट्रंप ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि वह इस साल के अंत में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे।Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अपनी प्रस्तावित एशिया यात्रा के दौरान वह उत्तर कोरिया के शासक किम जोन्ग उन से मिल सकते हैं। ट्रंप का यह बयान वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच रिश्ते सुधारने की एक पहल के तौर पर देखा जा रहा है। व्हाइट हाउस में एक पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर कि अपनी यात्रा के दौरान क्या वह किम जोन्ग उन से मिलने के बारे में सोच रहे हैं, इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने जवाब में कहा कि ‘मैं उनसे मुलाकात कर सकता हूं। यह काफी रोमांचकारी होगा। हमें उनके साथ आगे बढ़ना होगा।’

18-19 नवंबर को चीन के शेनझेन में APEC सम्मेल

डोनाल्ड ट्रंप 18-19 नवंबर को चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। अगस्त में ट्रंप ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि वह इस साल के अंत में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। उनके इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गई थीं कि ट्रंप एक बार फिर किम के साथ व्यक्तिगत कूटनीति की पहल कर सकते हैं।

उन से तीन बार मिल चुके हैं ट्रंप

इससे पहले दोनों नेताओं के बीच तीन बार आमने-सामने मुलाकात हो चुकी है। पहली बैठक जून 2018 में सिंगापुर में, दूसरी फरवरी 2019 में हनोई में और तीसरी पनमुनजोम में अंतर-कोरियाई सीमा पर स्थित गांव में हुई थी।शनिवार को ओहायो में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। उन्होंने परमाणु हथियारों से लैस देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया।प्योंगयांग के साथ वार्ता करने के लिए US तैयार

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने इससे पहले कहा था कि ट्रंप उत्तर कोरिया के साथ बातचीत को किसी तरह की ‘रियायत’ के रूप में नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर कोरिया के साथ बातचीत अमेरिकी राष्ट्रीय हितों के अनुकूल होती है, तो ट्रंप प्योंगयांग के साथ वार्ता करने के लिए तैयार हैं। ट्रंप इसके पहले भी किम जोन्ग उन के साथ मुलाकात की संभावनाओं पर बयान दे चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here