पदमेश न्यूज़, बालाघाट।गुरु पूर्णिमा पर्व पखवाड़े के अंतर्गत शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालाघाट में “करियर मार्गदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को 10वीं और 12वीं के बाद सही दिशा चुनने में मदद करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोनिका पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार जैन ने की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए सबसे जरूरी है सही समय पर सही करियर का चुनाव।उन्होंने कहा कि “जिस क्षेत्र में आपकी रुचि है, उसी क्षेत्र में करियर बनाएं।भीड़ देखकर निर्णय न लें।लक्ष्य निर्धारित करें, मेहनत करें और माता-पिता एवं शिक्षकों का सहयोग लें।असफलता से घबराएं नहीं, क्योंकि हर असफलता हमें कुछ नया सिखाती है। “विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोनिका पटेल ने अपने जीवन की विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई तरह की बाधाएं आती हैं, लेकिन उन बाधाओं को पार करके ही सफलता मिलती है। हार मानने से कुछ नहीं होगा।” उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं विस्तृत जानकारी दी।वही प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम का संयोजन मुख्य रूप से वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती तनुजा ठाकुर, मीना परासर, प्रिया बक्शी, नीता मिश्रा, प्रतिमा दुबे ने किया।कार्यक्रम में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ बडी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
00000000000000000000000000000000










































