Orry Gets Angry On Samay Raina: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना पर ऑरी का गुस्सा फूटा है। उन्होंने समय रैना को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार अंदर जाएगा तो बाहर नहीं आएगा।Orry Gets Angry On Samay Raina: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो “इंडियाज गॉट लेटेंट 2′ में इस बार अर्चना पूरन सिंह, शैरन वर्मा, निशांत सुरी और ओरहान अवात्रामनी यानी ओरी भी मेहमान बनकर पहुंचे। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने अपने शो पर आए मेहमानों को तो रोस्ट किया ही, साथ ही बदले में वह भी जमकर रोस्ट हुए। लेकिन शो पर ही समय रैना ने ऐसा कमेंट कर दिया, जिससे ऑरी बुरी तरह भड़क गए। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में ओरी ने समय रैना को ‘औकात’ में रहने के लिए तो कहा ही, साथ ही चेतावनी देते हुए बोले कि इस बार अंदर गया तो बाहर नहीं आएगा। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में ओरी ने आते ही कहा कि वह यहां अपने अलावा किसी और को नहीं जानते हैं। इसपर समय रैना ने भी उनकी फिरकी लेने का फैसला किया। समय रैना ने ओरी को लेकर कहा कि उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह घर-घर में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं जो कि वो बना चुके हैं। समय रैना ने इसपर आगे कमेंट करते हुए कहा, “ये शो के साथ भी जाता है कि व्हेयर देयर इज ए विल, देयर इस ए गे। (जहां चाह होती है, वहां गे होता है।)” समय रैना की इस बात पर ओरी बिफर पड़े। उन्होंने समय को चेतावनी देते हुए कहा, “जिन लोगों से मुझे जान-पहचान है ना, तुम अंदर जाएगा तो तुम बाहर नहीं आएगा इस बार। तो सावधान रहो, औकात में रहो।”










































