किसानों को भ्रमित किया जा रहा धान खरीदी सोसायटी में ही होगी-प्रदीप जायसवाल

0

भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा ने ली प्रेसवार्ता

पद्मेश न्यूज।वारासिवनी। नगर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा की प्रेसवार्ता आयोजित की गई। यह प्रेसवार्ता पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष यशवंत लिल्हारे ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभाष पारधी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में प्रारंभ की गई। जिसमें भावांतर योजना के विषय पर विस्तृत चर्चा कर बताया कि कहीं कोई सोसायटी बंद होने वाली नहीं है। शासन के द्वारा पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी खरीदी करने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। वहीं सरकार के द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों का बखान किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभाष पारधी ,विमल राहंगडाले, अंजीलाल पगरवार, रमेश नगपुरे ,संदीप चिखले सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

भावांतर योजना से किसानो को नुकसान नहीं होगा सरकार किसान हितैषी है

पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बताया कि किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष का कार्यालय में आगमन हुआ विस्तृत चर्चा की गई है और विषय पर संज्ञान लिया गया है। यह विपक्षी लोगों के द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है कि समिति में खरीदी नहीं होगी इसमें किसानो को नुकसान होगा ऐसा पिछली बार भी कहा गया था किंतु सोसायटी में धान खरीदी की गई। इस वर्ष भी धान खरीदी सोसायटी में होगी पंजीयन प्रारंभ करने के लिए निर्देश समिति को मिल गए हैं। समर्थन मूल्य जो केंद्र एवं राज्य सरकार ने घोषित किया है, उस पर खरीदी होगी मंडी में जो किसान धान बेचने आते हैं जैसे अधिकांश बारीक धान लेकर लोग आते हैं बाकी सभी की खरीदी सोसायटी में होगी। भावांतर योजना से किसी किसान को नुकसान नहीं है यह किसान हितैषी सरकार है जिसने लोगों को शून्य प्रतिशत पर कर्ज देने का काम किया है। केंद्र एवं राज्य सरकार हर प्रकार से किसानो का सहयोग कर रही है। किसानों से हमारा कहना है कि वह सरकार के काम पर ध्यान दें सोसायटी में कहीं कोई दिक्कत जाती है तो बताएं। कुछ लोग भ्रमित करने का काम कर रहे हैं यह वही लोग हैं जिन्होंने सत्ता में रहकर किसानों को कुछ नहीं दिया अब उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। जिले की सभी सोसायटियों में खरीदी होगी किसी को परेशान नहीं होना है हर वर्ष की तरह सभी का धान खरीदा जायेगा।

भावांतर योजना में जिले में जो भ्रम फैलाया जा रहा है वह गलत है-यशवंत लिल्हारे

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष यशवंत लिल्हारे ने बताया कि हमारे भाई लोग प्रचार प्रसार कर भ्रम की स्थिति बन रहे हैं जिले में जो भ्रम फैलाया जा रहा है वह गलत है। २००३ में भाजपा सरकार बनी थी तब सहकारिता के माध्यम से सरकारी खरीदी प्रारंभ करवाई गई थी। २०२६ को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसान वर्ष घोषित किया है लगातार नए आयाम स्थापित हो रहे हैं ,पहले ६ माह में ऋण वापस देना होता था अब उसकी अवधि १ वर्ष कर दी गई है। सोसायटी कभी बंद नहीं होगी पहले की तरह धान खरीदी की जाएगी जिला कलेक्टर ने बैठक भी की है १५ सितंबर से पंजीयन करने के लिए समिति को कहां है। यह सरकार किसानो की है अन्यथा आप पूर्व की सरकारों को देखो जिन्होंने किसानो को कर्ज में डुबाया था उसके घर का एक.एक सामान कुर्की किया जाता था। १८ प्रतिशत ब्याज लगता था यह सरकार ० प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देता है। इस संबंध में हमने जिला कलेक्टर व अन्य अधिकारियों से भी चर्चा की तो बताया कि अभी भावांतर का कोई निर्देश जिले में नहीं है और ना ही कोई विधिवत आदेश है। उन्होंने बैठक में समिति को पंजीयन प्रारंभ करने निर्देश दिए बारदाना भी आ गया है। किसानों से निवेदन है कि वह अपनी गिरदावरी कर लें ताकि भविष्य में दिक्कत ना हो।

बाइट प्रदीप जायसवाल पूर्व मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here