- पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई पंजाब के लुधियाना स्थित उनके आवास पर की गई, जहां सुबह-सुबह ED की टीम पहुंची। रेड के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अरोड़ा के घर के अलावा उनके अन्य ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी जा रही है।
- अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना
- ईडी की इस कार्रवाई पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने केंद्र सराकर पर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, :आम आदमी पार्टी के नेता के यहां तीन दिन में ये दूसरी ED की रेड है। क्या प्रधान मंत्री जी बतायेंगे कि अभी तक “आप” नेताओं के यहां जो इतनी सारी अनगिनत रेड की हैं, उनमे कितना काला पैसा मिला? एक रुपया भी मिला? पूरा देश देख रहा है कि आप केवल सत्ता के लिए कितनी ओछी राजनीति कर रहे हैं।”यह एक स्पष्ट पैटर्न है: सौरव भारद्वाज
- पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ के घर पर पड़े ईडी के छापे पर आप नेता सौरव भारद्वाज ने टिप्पणी की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ब्रेकिंग न्यूज़: ईडी ने अब पंजाब के मंत्री संजीव अरोरा के घर पर छापा मारा है। यह एक स्पष्ट पैटर्न है। भाजपा राज्य चुनावों की तैयारी इसी तरह शुरू करती है।”










































