गुरुवार तक तापमान में गिरवाट के आसार

0

15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब चलेगी हवा

पहाड़ो पर हुई बर्फ बारी और कुछ राज्यो में बारिश का प्रभाव

उत्तर भारत इस वक्‍त कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विज्ञानियो से मिली जानकारी के अनुसार तापमान में गिरावट का सिलसिला गुरुवार तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद हल्के बादल छाने के आसार हैं। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

इसकी बड़ी वजह उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्र में जबर्दस्त बर्फबारी को बताया जा रहा है। इस कारण कुछ राज्य में बरसात भी हुई है। इस वजह से समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वर्तमान में हवा का रुख भी उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। हवा की रफ्तार भी 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास है।

जिस कारण पूरे प्रदेश के साथ ही बालाघाट में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट गुरुवार तक जारी रह सकती है। इसके बाद बादल छाने की संभावना है। इससे रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here