घर-घर तक पहुंच रहा है महुआ से बने लड्डुओं का स्वाद, महिलाओं ने छह महीने में 24 क्विंटल लड्डू बनाकर की 13 लाख रुपए की कमाई

0
https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/sidhi/village-women-group-inspiration-story-made-24-quintals-mahua-laddus-and-earned-13-lakhs-rupees-in-six-month/articleshow/136067336.cms#:~:text=Women%20Making%20Mahua%20Laddus%3A%20%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%86%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%A1%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A5%81%E0%A4%93%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6%20%E0%A4%85%E0%A4%AC%20%E0%A4%98%E0%A4%B0%2D%E0%A4%98%E0%A4%B0%20%E0%A4%A4%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%9A%20%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A4%BE%20%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A5%A4%20%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%A7%E0%A5%80%20%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%87%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%93%E0%A4%82%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A5%A4%20%E0%A4%9B%E0%A4%B9%20%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%A8%E0%A5%87%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%93%E0%A4%82%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%2024%20%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B2%20%E0%A4%B2%E0%A4%A1%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A5%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A3%20%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A5%A4%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5%20%E0%A4%B9%E0%A5%80%20%E0%A4%87%E0%A4%B8%E0%A4%B8%E0%A5%87%2013%20%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%96%20%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A4%8F%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%88%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A5%A4

सीधी: मध्य प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं ने आर्थिक सशक्तिकरण मजबूत नजरिया पेश किया है। सीधी जिले की महिलाओं ने महुआ से लड्डू, बिस्कुट औक कुकीज जैसे उत्पादन तैयार किए हैं। साथ ही एक सफल कारोबार खड़ा कर दिया है। इससे महिलाओं की आमदनी भी लगातार बढ़ रही है। साथ ही दूसरी महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित कर रही हैं।

शराब बनाने में करते थे इस्तेमाल

महुआ के फूल, जिनका इस्तेमाल मुख्य रूप से स्थानीय शराब बनाने में होता है, पूरे भारत में जाने जाते हैं। लेकिन आदिवासी महिलाओं के लिए, ये उनकी आजीविका का साधन हैं। वे महुआ के फूलों का इस्तेमाल करके कई तरह के स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ बनाती हैं।

सीएम ने की तारीफ

हाल ही में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस सफलता की कहानी की सराहना की। सीधी में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ को वर्चुअली संबोधित करते हुए उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने बताया कि महिला उद्यमियों ने पिछले छह महीनों में 24 क्विंटल महुआ के लड्डू और 5 क्विंटल महुआ के बिस्कुट बेचकर लगभग 13 लाख रुपए की कमाई की है।

गांवों में रहकर कमाल कर रहीं

इसके प्रमुख उदाहरणों में से एक है जिला मुख्यालय से लगभग 36 किलोमीटर दूर स्थित गजड़ी गांव का ‘महिमा स्वयं-सहायता समूह’। मंजू सिंह के नेतृत्व वाले इस समूह में 15 महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने महज एक साल पहले महुआ से बनी खाद्य सामग्री तैयार करना शुरू किया था। मंजू ने बताया कि इन लड्डुओं को बनाने में काजू, मूंगफली, गुड़ और महुआ के फूलों का इस्तेमाल होता है – जिसमें महुआ मुख्य सामग्री है।

55 रुपए किलो खरीदती हैं महुआ

ये महिलाएं सरकारी माध्यमों से 55 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से महुआ खरीदती हैं और उससे पौष्टिक लड्डू बनाती हैं, जिनमें बादाम और काजू जैसे सूखे मेवे भी मिलाए जाते हैं। ये बेहतरीन उत्पाद लगभग 520 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव से बिकते हैं, जिससे उनकी कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई है।

सरकारी कार्यक्रमों के भी मिलते हैं ऑर्डर

समूह की सदस्यों के अनुसार, उन्हें सरकारी विभागों से आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए नियमित ऑर्डर मिलते रहते हैं, जिनमें स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के आयोजन भी शामिल हैं। साथ ही हरित भारत मिशन के जरिए भी अतिरिक्त मांग पैदा हो रही है, जबकि महुआ से बने बिस्कुट बच्चों के बीच खासे लोकप्रिय हो गए हैं।

10 से 15 हजार की कमाई

इस उद्यम से अब हर सदस्य महीने में 10,000 से 15,000 रुपए तक कमा पा रही है। महिलाएं अपनी इस सफलता का श्रेय छिंदवाड़ा, भोपाल और जगदलपुर में मिली विशेष ट्रेनिंग को देती हैं। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि छह सदस्यों ने भोपाल की बी एंड बी बेकरी एंड बेकिंग एकेडमी में प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली है, जिससे उन्हें अपने उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और निर्माण तकनीकों को बेहतर बनाने में मदद मिली है।

शराब की जगह बना रहे खाद्य उत्पाद

एक और प्रेरणादायक उदाहरण बरमबाबा गांव के ‘गौरी स्वयं-सहायता समूह’ से सामने आया है। शिवकाली साहू के नेतृत्व में, इस समूह ने महुआ का इस्तेमाल केवल पारंपरिक शराब बनाने के बजाय, उससे खाद्य उत्पाद बनाकर उसे एक नई पहचान दी है। समूह अब तक लगभग तीन क्विंटल महुआ के लड्डू बेच चुका है और अब बिस्कुट व कुकीज के क्षेत्र में भी अपने काम का विस्तार कर रहा है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से चल रही ये पहलें दिखाती हैं कि कैसे वन उत्पादों, कौशल विकास और सामूहिक प्रयासों के जरिए स्थायी आजीविका पैदा की जा सकती है, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत किया जा सकता है और पूरे क्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here