घर में इंटरनेट पहुंचाने के मामले में नंबर एक बनी ये कंपनी, डाउनलोड स्पीड में भी सबसे आगे

0

इंटरनेट आज के समय में सभी लोगों के लिए एक बेसिक जरूरत बन चुका है। अगर आप भी घर में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आइए आपको बताते हैं कि ब्रॉडबैंड कनेक्शन में किस कंपनी का इंटरनेट ज्यादा इंटरनेट स्पीड आपको देने वाला है।

भारत में घरों तक तेज इंटरनेट पहुंचाने के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियों के बीच में होड़ लगातार बढ़ रही है। पहले घरों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए फाइबर केबल का इस्तेमाल होता था, लेकिन अब 5G तकनीक पर चलने वाली एयरफाइबर सर्विस भी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

इसी बीच नेटवर्क की परफॉर्मेंस पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म OpenSignal की नई रिपोर्ट ने इंटरनेट कंपनियों के प्रदर्शन को लेकर कई अहम बातें बताई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों की संख्या के मामले में भले ही Jio सबसे आगे हो, लेकिन इंटरनेट की स्पीड और नेटवर्क की क्वालिटी में Airtel ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

डाउनलोड और अपलोड स्पीड में Airtel नंबर-1

OpenSignal की नवंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, वायर्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट की औसत डाउनलोड स्पीड में Airtel पहले नंबर पर रहा। कंपनी की औसत डाउनलोड स्पीड 38.4 Mbps दर्ज की गई। वहीं, BSNL 37.9 Mbps के साथ दूसरे नंबर पर और Jio 30.5 Mbps की स्पीड के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सिर्फ डाउनलोड ही नहीं, बल्कि अपलोड स्पीड में भी Airtel ने बाकी दोनों कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। आंकड़ों के मुताबिक:

  • Airtel की अपलोड स्पीड 26.7 Mbps रही।
  • BSNL की अपलोड स्पीड 25.9 Mbps दर्ज की गई।
  • Jio की अपलोड स्पीड 21 Mbps रही।

rec

Losing Hair? This Spray Stops It Overnight! Thick Hair Fast! Try Now!

Thunder of Zeus

पुरुषों की पर्सनल लाइफ से जुड़ा खास आयुर्वेदिक फॉर्मूला!

Male wellness pills

Spray This Tonight And Your Hair Fall Stops By Morning! Try Now!

Thunder of Zeus

रिपोर्ट में नेटवर्क की स्टेबिलिटी, भरोसेमंद कनेक्शन, डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ वीडियो देखने के अनुभव जैसी पांच अहम कैटेगरी में भी Airtel का प्रदर्शन बेहतर बताया गया है।

हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि Jio का इंटरनेट खराब है। इसके पीछे ग्राहकों के प्लान भी एक वजह हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि Jio के कई ग्राहक 30 Mbps वाले किफायती प्लान इस्तेमाल करते हैं, जबकि Airtel के ग्राहक 100 Mbps या उससे ज्यादा स्पीड वाले प्लान लेना पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों कंपनियों की औसत स्पीड में अंतर देखने को मिल सकता है।

AirFiber के मामले में भी Airtel आगे

अब बात करते हैं AirFiber की। यह ऐसी इंटरनेट सर्विस है, जिसमें घर तक फाइबर केबल पहुंचाने के बजाय 5G नेटवर्क की मदद से इंटरनेट दिया जाता है। इस मामले में भी Airtel ने Jio से बेहतर आंकड़े दर्ज किए हैं। OpenSignal की रिपोर्ट के अनुसार, Airtel AirFiber की औसत डाउनलोड स्पीड 32.4 Mbps रही। वहीं, Jio AirFiber की डाउनलोड स्पीड 25.7 Mbps दर्ज की गई।

अपलोड स्पीड में भी Airtel आगे रहा। Airtel की औसत अपलोड स्पीड 20.7 Mbps और Jio की 17.1 Mbps रही। नेटवर्क की विश्वसनीयता के मामले में भी Airtel को बढ़त मिली। इस कैटेगरी में Airtel को 1000 में से 450 अंक मिले, जबकि Jio को 382 अंक हासिल हुए। इसका मतलब है कि Airtel का कनेक्शन घर में इंटरनेट इस्तेमाल करने और एक साथ कई डिवाइस चलाने के मामले में बेहतर प्रदर्शन करता नजर आया।

Jio का जलवा बरकरार

भले ही इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क क्वालिटी के मामले में Airtel आगे निकल गया हो, लेकिन ग्राहकों की संख्या में Jio का दबदबा अभी भी कायम है। रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 के आखिर तक Jio AirFiber के ग्राहकों की संख्या 1.4 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई थी। Jio के कुल फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 2.86 करोड़ बताई गई है। यानी कंपनी के कुल ब्रॉडबैंड यूजर्स में से करीब आधे ग्राहक AirFiber सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आखिर किसका इंटरनेट है बेहतर?

OpenSignal के आंकड़ों से साफ है कि औसत स्पीड और नेटवर्क के अनुभव के मामले में Airtel ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने के मामले में Jio अभी भी सबसे आगे है। ऐसे में नया ब्रॉडबैंड या AirFiber कनेक्शन लेने की सोच रहे लोगों को सिर्फ कंपनी का नाम देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। अपने इलाके में नेटवर्क की उपलब्धता, इंटरनेट की वास्तविक स्पीड, प्लान की कीमत और सर्विस की क्वालिटी देखकर ही सही कनेक्शन चुनना बेहतर रहेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत में यह भी पढ़ें- WhatsApp अकाउंट हो गया है हैक? जानें इसे रिकवर करने करने का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

लेटेस्ट न्यूज

viral

Ajab Gajab: चाय-समोसे के दाम में 2BHK! शख्स को सिर्फ 154 रुपये में मिल गया शानदार आशियाना, जानें कैसे?

spirituality

उषा देवी कौन हैं, वेदों में सुबह की पहली किरण को देवी के रूप में क्यों देखा गया

india

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: सांबा में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, बारामूला में हथगोले के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

business

लबालब भरा खजाना! इनकम टैक्स के पैसों से सरकार को मिले ₹14 लाख करोड़, अभी आधा साल बाकी

sports

चीन में पहली बारः फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कदम, शंघाई में लॉन्च होगी WCC लेजेंड्स लीग

auto

Tata Nexon का बदल जाएगा पूरा अंदाज! एक्सटीरियर डिजाइन और केबिन में दिखेंगे बड़े बदलाव

entertainment

‘Toxic’ के फ्लॉप होने पर Kiara Advani ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं ‘मेरा सच में दिल टूट गया…’

sports

कप्तान कमिंस ने कहा, उस्मान ख्वाजा के बॉल-टेम्परिंग कांड पर किए खुलासों पर मीडिया से बात करने को तैयार

Gaurav Tiwari

गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।और पढ़ें

End of Article

प्रमोटेड कंटेंट

Spray This Tonight And Your Hair Fall Stops By Morning! Try Now!

Thunder of Zeus

Spray This Tonight And Your Hair Fall Stops By Morning! Try Now!

Thunder of Zeus

मेल स्टैमिना का खजाना! इसके सेवन से 60 की उम्र में भी 20 का जोश आ जाता है

Stamina capsules

पुरुषों को सुडौल महिलाएं क्यों लगती हैं आकर्षक?

Herbeauty

Got A Question? Just Ask

Kapy

बालाघाट के 40+ पुरुषों को इसके इस्तेमाल से अपनी ताकत में सुधार महसूस हुआ

Joshveda

AI Made A 28-Year-Old Woman Rich. Find Out How

AIAPP

Vivo X500 सीरीज भारत में इस दिन होगी लॉन्च, Vivo Watch GT 2 और Zeiss टेलीफोटो किट भी होगी…

timesnowhindi.com

रिपोर्ट में नेटवर्क की स्टेबिलिटी, भरोसेमंद कनेक्शन, डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ वीडियो देखने के अनुभव जैसी पांच अहम कैटेगरी में भी Airtel का प्रदर्शन बेहतर बताया गया है।

हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि Jio का इंटरनेट खराब है। इसके पीछे ग्राहकों के प्लान भी एक वजह हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि Jio के कई ग्राहक 30 Mbps वाले किफायती प्लान इस्तेमाल करते हैं, जबकि Airtel के ग्राहक 100 Mbps या उससे ज्यादा स्पीड वाले प्लान लेना पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों कंपनियों की औसत स्पीड में अंतर देखने को मिल सकता है।

AirFiber के मामले में भी Airtel आगे

अब बात करते हैं AirFiber की। यह ऐसी इंटरनेट सर्विस है, जिसमें घर तक फाइबर केबल पहुंचाने के बजाय 5G नेटवर्क की मदद से इंटरनेट दिया जाता है। इस मामले में भी Airtel ने Jio से बेहतर आंकड़े दर्ज किए हैं। OpenSignal की रिपोर्ट के अनुसार, Airtel AirFiber की औसत डाउनलोड स्पीड 32.4 Mbps रही। वहीं, Jio AirFiber की डाउनलोड स्पीड 25.7 Mbps दर्ज की गई।

अपलोड स्पीड में भी Airtel आगे रहा। Airtel की औसत अपलोड स्पीड 20.7 Mbps और Jio की 17.1 Mbps रही। नेटवर्क की विश्वसनीयता के मामले में भी Airtel को बढ़त मिली। इस कैटेगरी में Airtel को 1000 में से 450 अंक मिले, जबकि Jio को 382 अंक हासिल हुए। इसका मतलब है कि Airtel का कनेक्शन घर में इंटरनेट इस्तेमाल करने और एक साथ कई डिवाइस चलाने के मामले में बेहतर प्रदर्शन करता नजर आया।

Jio का जलवा बरकरार

भले ही इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क क्वालिटी के मामले में Airtel आगे निकल गया हो, लेकिन ग्राहकों की संख्या में Jio का दबदबा अभी भी कायम है। रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 के आखिर तक Jio AirFiber के ग्राहकों की संख्या 1.4 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई थी। Jio के कुल फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 2.86 करोड़ बताई गई है। यानी कंपनी के कुल ब्रॉडबैंड यूजर्स में से करीब आधे ग्राहक AirFiber सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आखिर किसका इंटरनेट है बेहतर?

OpenSignal के आंकड़ों से साफ है कि औसत स्पीड और नेटवर्क के अनुभव के मामले में Airtel ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने के मामले में Jio अभी भी सबसे आगे है। ऐसे में नया ब्रॉडबैंड या AirFiber कनेक्शन लेने की सोच रहे लोगों को सिर्फ कंपनी का नाम देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। अपने इलाके में नेटवर्क की उपलब्धता, इंटरनेट की वास्तविक स्पीड, प्लान की कीमत और सर्विस की क्वालिटी देखकर ही सही कनेक्शन चुनना बेहतर रहेगा।

इन 6 भारतीय महिलाओं की हर जगह इतनी चर्चा क्यों है?

Herbeauty

पुरुषों की पर्सनल लाइफ से जुड़ा खास आयुर्वेदिक फॉर्मूला!

Male wellness pills

जब प्यार हार गया! बॉलीवुड की अधूरी लव स्टोरीज़ का सच

Herbeauty

Create AI Images And Videos For Free On Kapy.co

Kapy

Stop Losing Hair Today — Before The Bald Spot Gets Bigger! Try Now!!

Thunder of Zeus

The Cost Of Hearing Aids In Bālāghāt Might Surprise You!

Hearing Aid

प्लस-साइज़ हैं? कैमरे के सामने कमाल दिखाने के आसान तरीके

Herbeauty

खूबसूरती के साथ तेज दिमाग! इन 6 महिलाओं की बात ही अलग है

Herbeauty

कभी थे बॉलीवुड के मासूम सितारे, आज कहां हैं ये 12 चाइल्ड स्टार्स?

Herbeauty

इन महिलाओं में ऐसा क्या है खास कि दुनिया है इनकी कायल

Herbeauty

हर दिन सिर्फ एक गोली और मेरे पति के स्टैमिना में हुआ कमाल का सुधार

Joshveda

हर पुरुष को जानना चाहिए: जोश और ताकत बढ़ाने के लिए प्राकृतिक उपाय

Joshveda

Subscribe to our daily Newsletter!Submit

Playing in picture-in-picture

Times Now Navbharat
Times Now
ET Now
ET Now Swadesh
Pickleball Now
Mirror Now

संबंधित खबरें

WhatsApp अकाउंट हो गया है हैक? जानें इसे रिकवर करने करने का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

BSNL ने लॉन्च किया 259 रुपये का सस्ता प्लान, यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट और फ्री OTT का मजाInfinix Xpad 30 लॉन्च, 11 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 7,200mAh की बैटरी से है लैस, जानें कीमत और फीचर्सअब कैंसर और अल्जाइमर का इलाज होगा आसान? AI की ताकत पर Anthropic CEO का बड़ा बयान

  • Follow us :

Download App

Top Searches

Featured

Top Trends

Top Picks

Company

© 2026 Times Horizon Private Limited

Icon

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here