जादू-टोना के अंधविश्वास और जमीन विवाद में एक व्यक्ति और उसके बेटा बहू से मारपीट- दी जान से मारने की धमकी

0

पिता पुत्र के विरूद्ध अपराध दर्ज

बालाघाट।

जिले के बिरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधाटोला मंडई में जादू टोना के अंधविश्वास और जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति और उसके बेटे और बहू के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर बिरसा पुलिस ने मक्खनसिंह सैय्याम और उसके बेटे शिवेंद्र सैय्याम के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झलकसिंह सैय्याम 46 वर्ष बांधाटोला मंडई निवासी अपने परिवार के साथ खेती किसानी करते हैं। उसका छोटे भाई मक्खनसिंह सैय्याम से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा हैऔर मक्खनसिंह का परिवार झलकसिंह पर जादू टोना करने का भी संदेह करता है।बताया गया कि तीन दिन पहले झलकसिंह मंडई बाजार से खरीदारी कर रात करीब 8 बजे पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में उनके भतीजे शिलेंद्र सैय्याम ने उन्हें रोककर साथ बैठकर शराब पीने का आग्रह किया। दोनों गांव में जालमसिंह मरकाम के घर के जाकर बैठे। जहां शराब पीने के दौरान शिलेंद्र ने जमीन हिस्सा बंटवारे नही करने के साथ हीऔर जादू टोना का आरोप लगाते हुए झलकसिंह से विवाद करना शुरू कर दिया। अश्लील गाली गलौज देना शुरू कर दी।विवाद बढ़ता देख झलकसिंह वहां से अपने घर जाने लगे।लेकिन रास्ते में शिलेंद्र ने पीछे से आकर उनके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव के बाद झलकसिंह अपने घर की ओर चले गए। लेकिन कुछ देर बाद शिलेंद्र अपने पिता मक्खनसिंह के साथ फिर वहां पहुंचा। और दोनों ने जमीन विवाद और जादू-टोना का आरोप लगाते हुए झलकसिंह को सड़क पर गिराकर बेरहमी से मारपीट करने लगे। हल्ला सुनकर झलकसिंह का बेटा विमलेश सैय्याम और बहू प्रेमलता उन्हें बचाने पहुंचे तो दोनो पिता पुत्र ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के दौरान तीनों को चोटें आईं। जाते-जाते दोनो पिता पुत्र ने ने दोबारा जादू-टोना करने पर पूरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी भी दे दी।अगले दिन झलकसिंह अपने बेटे और बहू के साथ बिरसा थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद शिकायत के आधार पर शिलेंद्र सैय्याम और मक्खनसिंह सैय्याम के विरुद्ध अश्लील गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।बिरसा पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here