जिससे हारे उसी को गिफ्ट कर दी बाईक, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जीता दिल

0

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने भले ही तीसरे वनडे में एक विकेट से जीत हासिल कर ली हो, लेकिन 3 मैच की सीरीज बांग्लादेश ने अपने नाम कर ली। यह पहला मौका था जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई वनडे सीरीज अपने नाम की। हालांकि, बांग्लादेश के पास क्लीन स्वीप का मौका था, लेकिन जैसे-तैसे ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट से जीत हासिल करने में सफलता पाई। 274 रन बनाने वाले बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 275 का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 9 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

लेकिन मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज कूपर कॉनली ने कुछ ऐसा किया, जिसकी तारीफ अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। कूपर कॉनली ने इस मुकाबले में 134 गेंद में 149 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी।

कूपर कॉनली ने की बाईक गिफ्ट

3 मैच की वनडे सीरीज में कूपर कॉनली सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 मैच में 61.33 की औसत और 99.46 की स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए थे। तीसरे वनडे में उन्होंने शतक जड़ा। कॉनली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया और उन्हें ई बाईक दी गई। लेकिन उन्होंने यह ई-बाईक बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास को गिफ्ट कर दी।

बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज

बांग्लादेश ने 3 मैच की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पहला और दूसरा मुकाबला बांग्लादेश ने डकवर्थ लुईस नियम से जीता था। पहले वनडे में उन्होंने 86 रन से और दूसरे वनडे में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ सीरीज का समापन किया था। 2005 के बाद बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे में हराया। यह पहला मौका था जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को घर पर ना केवल वनडे में हराया बल्कि सीरीज भी अपने नाम कर ली। अब दोनों टीम 3 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here