‘डॉन 3’ पर रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं पद्मिनी कोल्हापुरे, कहा- उन्हें जब भी हमारी जरूरत, हम साथ खड़े हैं

0

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘डॉन 3’ इन दिनों अपनी कहानी से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। जब से यह खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह इस फिल्म से बाहर हो गए हैं, तब से फिल्म इंडस्ट्री में लगातार चर्चाएं तेज हैं। इस मामले ने बड़ा रूप तब लिया, जब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने एक्टर को बैन कर दिया। अब इस विवाद के बीच सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) की वाइस-प्रेसिडेंट और दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह के प्रति सपोर्ट जताया है।

आईएएनएस से बात करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह को सपोर्ट करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘सिंटा को रणवीर सिंह के मेंबर होने पर गर्व है। जब भी उन्हें हमारी जरूरत होती है, हम उनके साथ खड़े रहते हैं। यह बात पहले ही पब्लिक डोमेन में आ चुकी है, इसलिए मैं इस पर और कोई कॉमेंट नहीं करना चाहती। हम उनके लिए, उनके साथ हैं। अगर उन्हें कभी हमारी जरूरत पड़ी तो हम रणवीर सिंह के लिए हमेशा खड़े हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here