राजगढ़। कार में सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक का पीछा किया। रास्ता रोकर युवक के मुंह पर काला कपड़ा डाला। उसे उठाकर जंगल में ले गए। वहां पेड़ से बांधकर मारपीट की।
बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि तुझे मारकर तेरी पत्नी को अपने साथ रखूंगा। फिर पीड़ित युवक का ही मोबाइल निकाकल बुआ के बेटे से फोन पर बात कराई। फिर छोड़कर भाग गए।घटना की जानकारी लगने के बाद पीड़ित के बुआ का बेटा मौके पर पहुंचा। युवक को छुड़ाया। शिकायत के बाद पुलिस ने एक नामजद सहित चार पर एफआइआर की है। यह पूरा मामला खिलचीपुर थाना क्षेत्र का है।
ये है पूरा मामला
- जीरापुर थाना क्षेत्र के रवि वर्मा ने खिलचीपुर थाने में पुलिस को बताया कि उसका विवाह चाटूखेड़ा में हुआ है। पिछले कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी चली गई। उसके बाद शनिवार को वह पत्नी को वापस लेने के लिए बाइक से चाटूखेड़ा गया था, लेकिन सास-ससुर ने पत्नी को नहीं भेजा।
उसके बाद वह दोपहर में घर के लिए लौट रहा था। इस दौरान शेरपुरा व हिनौतिया गांव के बीच में एक बोलेरो वाहन ने उसका पीछा किया। दोपहर करीब 12.30 बजे नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर कार अड़ा दी। उसे रोक लिया। उन्होंने उसके सिर पर काला कपड़ा डाला।










































