तेज आंधी-तूफान में जर्जर मकान की दीवार छप्पर गिरने से तीन महिलाएं घायल

0

ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमी टोला में शनिवार दोपहर तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुराने और जर्जर मकानों की दीवार व छत गिरने से तीन महिलाएं मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मई को दोपहर करीब 2:30 बजे झामेश्वरी पति रामप्रसाद उपवंशी 45 वर्ष अपने घर के छप्पर के नीचे बैठी थीं। इसी दौरान अचानक तेज आंधी-तूफान आया और मकान की जर्जर दीवार गिर गई।जिससे वह मलबे में दब गईं। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।इसी तरह अंजनी बाई पति लिखन लिल्हारे 68 वर्ष अपने घर के छप्पर में खाना बना रही थीं। उनके पास मेहमान के रूप में आई रजवंती पति उमेदलाल लिल्हारे 55 वर्ष ग्राम पिंडरई निवासी बैठी थीं। अचानक तेज तूफान के चलते मकान की पुरानी दीवार ढह गई और दोनों महिलाएं मलबे में दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया।जहां उनका इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here