थ्रिलर से भरी फिल्म में दिखेंगे Saif Ali Khan, इस फिल्ममेकर से मिलाया हाथ

0

Saif Ali Khan Upcoming Film: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म कर्तव्य हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया। सैफ अली खान की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस बीच सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान ने फिल्ममेकर और एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के साथ हाथ मिल लिया है।

सैफ अली की अपकमिंग फिल्म को लेकर आया अपेडट

फिल्म ‘दिल चाहता है’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे होने के बाद सैफ अली खान और फरहान अख्तर एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान एक्सेल एंटरटेनमेंट की एक नई थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का प्रोडक्शन हाउस बना रहा है। फिलहाल फिल्म की कहानी बाकी जानकारियां सीक्रेट रखी गई हैं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार यह एक थ्रिलर होगी, जिसमें समाज से जुड़े मुद्दों को दिखाया जाएगा। फिल्म में सैफ अली खान के साथ एक बड़ी फेमस एक्ट्रेस भी नजर आएंगी, लेकिन अभी तक उनकी कास्टिंग फाइनल नहीं हुई है।

इस फिल्म में नजर आए थे सैफ अली खान

फिल्म की स्क्रीप्ट पर काम चल रहा है इसकी शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। अभी तक फिल्म के डायरेक्टर का नाम भी सामने नहीं आया है। सैफ और फरहान ने साल 2001 में रिलीज हुई ‘दिल चाहता है’ में साथ काम किया था। यह फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है और इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया की फिल्म ‘कर्तव्य’ में एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में सैफ अली ने अच्छी एक्टिंग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here