नवलनी की विधवा ने पुतिन से मांगा पति का शव, बोलीं- ईसाई धर्म का मत करो अपमान

0

एलेक्सी नवलनी की विधवा यूलिया ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन ने उनकी पति की हत्या की है। वह अब ईसाई धर्म का भी अपमान कर रहे हैं, क्यों कि कोई भी सच्चा ईसाई शव का अपमान नहीं कर सकता है। पुतिन मेरे पति के शव को भी नहीं छोड़ रहे हैं।

यूलिया ने आरोप लगाया कि नवलनी की मां ल्यूडमिला को पुतिन ने मजबूर किया कि वह अपने बेटे के शव को गुपचुप तरीके से दफनाएं। इस तरह पुतिन ने ईसाई धर्म को अपमानित करने का काम किया है। दरअसल, पुतिन ईसाई धर्म को फॉलो करते हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने यूलिया के सभी आरोपो को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि पुतिन का दूर तक नवलनी की मौत से संबंध नही है।

यूलिया ने जारी किया वीडियो

यूलिया ने शनिवार को वीडियो में कहा कि मेरे पति को आपने जीवित रहते हुए परेशान किया, अब मरने के बाद तो उसे शांति दे दो। मेरे पति का शव दे दो। उसकी मां चाहती हैं कि वह इज्जत के साथ अपने बेटे को दफनाए। उन्हें अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं। वह उन्हें धमका रहे हैं कि नवलनी को गुपचुप तरीके से दफना दो, वरना उसको उसी जेल में दफन कर देंगे जहां उसकी मौत हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here