पति से परेशान महिला ने भोपाल में भदभदा ब्रिज से लगाई छलांग, नाविकों ने दिखाई बहादुरी से बची उसकी जान

0

Bhopal News: शनिवार की शाम भोपाल में एक महिला ने भदभदा ब्रिज से डैम में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि महिला पर वहां मौजूद नाविकों की नजर पड़ गई। इसके बाद उसे सुरक्षित निकालकर अस्पताल ले जाया गया। महिला परिवारिक कलह से परेशान थी।

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक महिला पारिवारिक तनाव से परेशान होकर भदभदा डैम में छलांग लगा दी है। महिला की किस्मत अच्छी थी कि मौके पर मौजूद नाव चालकों ने उसे छलांग लगाते हुए देख लिया। नाव चालकों ने बिना देर किए महिला की जान बचा ली है।

महिला को सुरक्षित बाहर निकाला

नाव चालकों की तत्परता से महिला बच गई है। समय रहते नाविकों ने उसे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घटना शनिवार शाम की है। पारिवारिक तनाव से परेशान होकर महिला ने भदभदा ब्रिज से छलांग लगा दी थी। बताया जा रहा है कि वह रातीबड़ क्षेत्र की रहने वाली है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर कमला नगर पुलिस भी मामले की जानकारी में जुट गई। कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि महिला ने भदभदा ब्रिज के पास तालाब में छलांग लगाई थी। मौके पर मौजूद नाव चालक ने उसे तत्काल बचा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here