प्यार, दबाव या धर्म परिवर्तन? नए विवाद में फंसा दिल्ली कैपिटल्स का स्टार खिलाड़ी, ग्लैमरस एंकर की कहानी में क्या है सच?

0

नई दिल्ली: क्रिकेट के गलियारों में इन दिनों एक ऐसी लव स्टोरी की चर्चा है जिसमें रोमांस से ज्यादा विवादों का शोर है। यह मामला तब गर्माया जब एक वरिष्ठ खेल पत्रकार ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए एक चौंकाने वाला दावा किया। पोस्ट के मुताबिक, यूपी का एक युवा क्रिकेटर, जिसे आईपीएल नीलामी में भारी-भरकम रकम मिली थी, एक मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के साथ रिलेशनशिप में है। लेकिन सस्पेंस तब गहरा गया जब यह आरोप लगा कि खिलाड़ी अपनी पार्टनर को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा है और उसे इंटरनेट से अपनी पुरानी तस्वीरें हटाने का आदेश दे रहा है। हालांकि किसी का नाम आधिकारिक तौर पर नहीं लिया गया, लेकिन फैंस ने समीर रिजवी (जो यूपी से आते हैं) और यशा सागर की नजदीकियों को देखते हुए कयासों का बाजार गर्म कर दिया है।

कौन हैं समीर रिजवी?

समीर रिजवी कोई साधारण नाम नहीं हैं। आईपीएल नीलामी में उन पर करोड़ों की बोली लगी थी और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की तुलना अक्सर बड़े दिग्गजों से की जाती है। धोनी की कप्तानी में चमके समीर अब दिल्ली कैपिटल्स का अहम हिस्सा हैं। मैदान पर छक्के छुड़ाने वाले समीर अब अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यशा और समीर अक्सर एक-दूसरे के पोस्ट पर रिएक्ट करते हैं, लेकिन इस धर्मांतरण वाले एंगल ने फैंस को दो गुटों में बांट दिया है। अभी तक दोनों की तरफ से इन दावों पर न तो इनकार किया गया है और न ही इकरार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here