Lowest Car Loan Interest Rates: त्योहारी सीजन में कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कार की कीमत के साथ-साथ लोन की ब्याज दर और EMI पर भी ध्यान देना जरूरी है।Lowest Car Loan Interest Rates: त्योहारी सीजन में बहुत से लोग नई कार खरीदने का प्लान बनाते हैं। कई लोग नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे मौकों पर कार की डिलीवरी लेना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए कार लोन (Car Loan) लेने वाले हैं तो सिर्फ कार की कीमत और डाउन पेमेंट पर ध्यान देना काफी नहीं होगा। लोन की ब्याज दर, EMI, प्रोसेसिंग फीस और कुल ब्याज का भी हिसाब लगाना जरूरी है। इसके लिए अलग-अलग बैंक की ओर से ऑफर किए जा रहे कार लोन रेट्स को चेक कर सकते हैं-
कार लोन की ब्याज दरें
Bank of Baroda में कार लोन की ब्याज दर 7.60% से 11.35% सालाना है। 5 लाख रुपये का लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो EMI 10,043 रुपये से 10,959 रुपये तक पड़ेगा और प्रोसेसिंग फीस 2,000 रुपये तक ली जा सकती है।
Bank of India में ब्याज दर 7.60% से 12.55% सालाना है। 5 लाख रुपये के लोन की EMI 10,043 रुपये से 11,262 रुपये तक और प्रोसेसिंग फीस 0.25% तक हो सकती है।Canara Bank में ब्याज दर 7.45% से 11.45% सालाना है। 5 लाख रुपये के लोन पर EMI 10,007 रुपये से 10,984 रुपये तक और प्रोसेसिंग फीस 0.25% यानी 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक है।
Central Bank of India में कार लोन की ब्याज दर 7.50% से 9.30% तक है। 5 लाख रुपये के लोन की EMI 10,009 रुपये से 10,452 रुपये तक है।
Federal Bank में ब्याज दर 7.90% से 9.00% तक है। 5 लाख रुपये के लोन की EMI 10,114 रुपये से शुरू होती है और प्रोसेसिंग फीस 1% यानी 1,000 रुपये से 50,000 रुपये तक है।
HDFC Bank में कार लोन की ब्याज दर 8.15% से शुरू होती है। 5 लाख रुपये के लोन की EMI 10,174 रुपये से शुरू होती है और प्रोसेसिंग फीस 0.5% तक यानी 3,500 रुपये से 8,000 रुपये तक है।
ICICI Bank में ब्याज दर 8.40% से शुरू होती है। 5 लाख रुपये के लोन की EMI 10,234 रुपये से शुरू होती है और प्रोसेसिंग फीस 8,500 रुपये तक है।
Indian Bank में कार लोन की ब्याज दर 7.55% से 9.65% तक है। 5 लाख रुपये के लोन पर EMI 10,031 रुपये से 10,513 रुपये तक है और प्रोसेसिंग फीस 1,200 रुपये है।
Indian Overseas Bank में ब्याज दर 7.55% से 12.00% तक है। 5 लाख रुपये के लोन की EMI 10,031 रुपये से 11,122 रुपये तक है और प्रोसेसिंग फीस NIL है।
Punjab National Bank में कार लोन की ब्याज दर 7.60% से 10.70% तक है। 5 लाख रुपये के लोन पर EMI 10,043 रुपये से 10,797 रुपये तक और प्रोसेसिंग फीस 0.25% तक है।
State Bank of India में ब्याज दर 8.30% से 9.35% तक है। 5 लाख रुपये के लोन की EMI 10,307 रुपये से 10,587 रुपये तक है और प्रोसेसिंग फीस 500 रुपये से 2,000 रुपये तक है।
कार लोन लेने से पहले इन बातों का भी रखें ध्यान
कार लोन फाइनल करने से पहले बैंक द्वारा आपको दी जा रही वास्तविक ब्याज दर, EMI, प्रोसेसिंग फीस, कुल ब्याज भुगतान और प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर से जुड़े नियम जरूर जांचें। बैंक की शुरुआती दर हर ग्राहक को मिलना जरूरी नहीं है। क्रेडिट प्रोफाइल, आय, लोन राशि, कार और अन्य पात्रता शर्तों के आधार पर अंतिम ब्याज दर अलग हो सकती है। इसलिए फेस्टिव सीजन में कार खरीदने से पहले अलग-अलग विकल्पों की कुल लागत की तुलना जरूर करें।





































