‘बांकीपुर के युवाओं को नौकरी नहीं मिलनी चाहिए, दम है तो BJP बोलकर दिखाए’, बिहार के शिक्षा मंत्री पर PK का बड़ा हमला

0

Prashant Kishor News: जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर तीखा हमला बोला है। पीके ने तिवारी पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा में अगर दम है तो वह बोल दे कि बांकीपुर के बच्चों को नौकरी नहीं मिलनी चाहिए। पीके ने कहा कि यह बात बीजेपी वाले बोल कर दिखा दें जो हाल चुनाव में कुत्ता-बिल्ली वाले बयान पर हुआ था उससे भी बुरा हाल होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि सिर्फ वादा करने से काम नहीं चलेगा।

10 हजार युवाओं को नौकरी देना बड़ा काम-PK

पीके ने आगे कहा कि बांकीपुर में स्कूल की स्थिति सुधारने की दिशा में वह काम करेंगे। छात्रों की फीस में भी मदद करेंगे। प्रशांत ने कहा कि देखना होगा कि वह कहां तक सफल होते हैं। 10 हजार युवाओं को नौकरी देना बड़ा काम है और यह संख्या अधिक है। बता दें कि बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर विजयी हुए हैं।’अपराध और समाज पर चर्चा करना बेमानी है’

पीके ने राज्य के सीएम सम्राट चौधरी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर ‘आपराधिक चरित्र’रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासन में राज्य में अपराध और समाज पर चर्चा करना ‘बेमानी’है। राज्य में कथित रूप से बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में किशोर ने पत्रकारों से कहा, ‘जब तक सम्राट चौधरी जैसे लोग बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे, तब तक यहां अपराध और समाज पर चर्चा करना बेमानी है। अगर शीर्ष पद पर बैठा व्यक्ति आपराधिक चरित्र का हो तो अपराध कैसे रुकने की उम्मीद की जा सकती है?’दावा पूरा करना ही मेरा जवाब होगा-प्रशांत किशोर

उन्होंने कहा कि जनता को यह देखना होगा कि यदि वह ‘गलत व्यक्ति’को सत्ता में बैठाती है तो परिणाम भी अपेक्षित नहीं होगा। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के 10,000 युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने की अपनी घोषणा पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए किशोर ने कहा कि अपना दावा पूरा करना ही उसका जवाब होगा। जन सुराज के संस्थापक ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह अगले दो वर्षों में अपने विधानसभा क्षेत्र के कम से कम 10,000 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here