“बुढ़ऊ तू समझता क्या…”, भद्दे कमेंट्स की वजह से सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं Amitabh Bachchan

0

एक वक्त था जब अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे लेकिन अब वो उतनी पोस्टिंग नहीं करते हैं। बिग बी ने बताया है कि इसका कारण लोगों की भद्दी भाषा है, जो उन्हें पसंद नहीं है।भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा कर दिया है कि वो पहले की तरह अब सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव क्यों नहीं रहते हैं? एक समय अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब पोस्टिंग करते थे लेकिन पिछले कुछ समय से वो इससे दूरी बनाए हुए हैं। अमिताभ बच्चन ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि लोग उनके पोस्ट के नीचे कमेंट में जिस तरह की भाषा उपयोग करते हैं, उन्हें उससे बहुत दिक्कत होने लगी है। बिग बी ने बताया है कि लोग कमेंट में उन्हें भद्दी-भद्दी बातें बोलते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं हैं।कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में जब बिग बी से सोशल मीडिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “पहले हमने सोचा कि ये बहुत ही अच्छा यंत्र है। इसमें हम अपने दिल की बात बोल देते हैं। उशके बाद जब हमने पढ़ना शुरू किया कि इस पर क्या कमेंट आते हैं तो हमने लिखना बंद कर दिया। लोग लिख देते हैं कि अपने आपको क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ… ऐसे क्यों बोल रहा है? तो ऐसी-ऐसी शब्दाबली होती है, तो बड़ा अजीब लगता है। तो अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया है।बिग बी ने बातों-बातों में फैंस को बता दिया है कि सोशल मीडिया पॉजिटिव चीजें फैलाने का माध्यम था, जहां अब निगेटिव बातें होने लगी हैं। यही कारण है कि वो अब ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। अपनी बात को खत्म करते हुए बिग बी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब से उन्होंने सोशल मीडिया पर कम लिखना शुरू किया है तब से उनके फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बिग बी के मुंह से ये बातें सुनकर स्टूडियो में बैठा हर कोई हंसने लगा। वैसे आपको क्या लगता है कि क्या बिग बी जैसे इतने सीनियर आर्टिस्ट के लिए अपशब्द लिखना सही है? ना सिर्फ बिग बी बल्कि किसी के खिलाफ भी ऐसे शब्द नहीं लिखने से उसके दिमाग पर क्या असर पड़ सकता है, इसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए या नहीं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here