ढाका/बीजिंग: बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने इसी सप्ताह बीजिंग की यात्रा पर चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चीन से औपचारिक रूप से तीस्ता नदी व्यापक प्रबंधन और बहाली परियोजना में हिस्सा लेने का अनुरोध किया। यह पहली बार है जब बांग्लादेश की चुनी हुई BNP सरकार ने चीन से यह अनुरोध किया है। इस मेगा प्रोजेक्ट में चीन की भागीदारी नई दिल्ली के लिए चिंता का विषय रही है।
विदेश मंत्री का पदभार संभालने के बाद चीन की पहली यात्रा पर पहंचे खलीलुर रहमान ने गुरुवार को वांग यी से मुलाकात की। बातचीत के बात जारी संयुक्त बयान के अनुसार, रहमान ने वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान तीस्ता परियोजना का मुद्दा उठाया। बयान में कहा गया कि बांग्लादेश की तरफ से तीस्ता नदी प्रबंधन और बहाली परियोजना में चीन की भागीदारी और समर्थन भी मांगा गया।










































