भारत में शनिवार सुबह आए दो भूकंप, जानिएं कहां-कहां डोली धरती

0

भारत में शनिवार सुबह भूकंप की दो खबरें आईं। पहली खबर उत्तराखंड से रही। भूकंप विज्ञान राष्ट्रीय केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के जोशीमठ में सुबह ​​05:58 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। जोशीमठ के अलावा अन्य जिलों में भी झटके महसूस किए गए। ये जिले हैं – चमोली, पौड़ी, अल्‍मोड़ा। हालांकि अब तक जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र चमोली रहा। प्रशासन के आला अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। वहीं दूसरे भूकंप अंडमान और निकोबार में डिगलीपुर से 137 किमी दूर आया। सुबह लगभग 8:50 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 4.5 तीव्रता रही।

कर्नाटक के गांव में 30 आवारा कुत्ते जिंदा दफन किए गए, मामला दर्ज

शिवमोगा : कर्नाटक के शिवमोगा जिले के रंगपुरा गांव में 30 से 40 कुत्तों का कंकाल दबा पाया गया है। कंबाडाल होसुर ग्राम पंचायत के कई पदाधिकारियों एवं अन्य के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शवों के सड़ जाने से कुत्तों की मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है

छह साल की बच्ची की दुष्कर्म-हत्या से हैदराबाद में हंगामा

हैदराबाद : छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या को लेकर हैदराबाद में तनाव पैदा हो गया है। शहर के सईदाबाद की सिंगरेनी कालोनी में लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। गुरुवार शाम पांच बजे से लापता लड़की का शव आधी रात के बाद पड़ोस में पाया गया। हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म होने का संदेह है। राजू के घर से लड़की का शव बरामद हुआ। पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

पांच महीने बाद खुला नेपाल का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर

काठमांडू : नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर को लगभग पांच महीने बाद शुक्रवार से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कोरोना के नए मामलों में कमी आने के मद्देनजर पांचवीं सदी के इस पवित्र मंदिर को खोलने का फैसला लिया गया। पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल का सबसे बड़ा मंदिर परिसर है। भारत और नेपाल के हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन यहां पशुपतिनाथ की पूजा करने के लिए आते हैं। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते 23 अप्रैल को इसे बंद कर दिया गया था।

मधुमक्खियों के काटने से किसान की मौत

जमुई : बिहार में जमुई जिले केगुढ़ियाडीह गांव में मधुमक्खियों के काटने से एक किसान की मौत हो गई। गांव के कालू यादव गुरुवार को अपने घर के समीप स्थित धान के खेत पर गए थे। धान के खेत से खर-पतवार निकालने के बाद वह वापस घर लौट रहे थे। उसी क्रम में रास्ते में बरगद के पेड़ के समीप से गुजरने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

पूर्वी चंपारण : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मठकोलासी गांव के पास गुरुवार की सुबह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों प्रखंड क्षेत्र के सेमरा चौक के पास स्थित एक कोचिग इंस्टीट््‌यूट में पढ़ने जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here