महिला के आरोपों पर स्वामी इंद्रदेव को गंवाना पड़ा महामंडलेश्वर का पद, साध्वी हर्षा ने कहा- सभी अंखाड़ों की जांच हो

0

Swami Indradev: पंचायती अखाड़ा ने स्वामी इंद्रदेव को महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया है। उनके खिलाफ मुंबई की महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद साध्वी हर्षानंद गिरी ने कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने सभी अंखाड़ों के महामंडलेश्वरों की जांच की मांग की है।

उज्जैन: निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव पर एक महिला ने संगीन आरोप लगाया था। इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई की महिला ने मीडिया में आकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद पंचायती अखाड़ा ने उनसे महामंडलेश्वर का पद छीन लिया है

मुंबई की महिला ने दर्ज कराया है मामला

दरअसल, उज्जैन में स्वामी इंद्रदेव का भूखी माता मंदिर रोड पर आश्रम है। अब मुंबई की महिला ने स्वामी पर यौन उत्पीड़न का केस कर दिया है। साथ ही कहा है कि वे लगातार फोन और वीडियो कॉल पर परेशान करते हैं। साथ ही अश्लील बात भी करते हैं।

जबरन संबंध बनाने के आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि स्वामी इंद्रदेव ने वृंदावन के आश्रम में जबरन संबंध बनाए हैं। साथ ही सबूतों को डिलीट करने के लिए धमकी भी दी है। इसके बाद से ही स्वामी इंद्रदेव पर सवाल उठने लगे थे।

महामंडलेश्वर का पद छीना गया

इसके बाद से ही अखाड़ा परिषद से कार्रवाई की मांग की जा रही थी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ रविंद्र पुरी ने भी अखाड़े की मीटिंग में कार्रवाई की बात कही थी। अब पंचायती अखाड़ा ने स्वामी इंद्रदेव को महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया है। साथ ही कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

साध्वी हर्षानंद गिरी ने भी खोला मोर्चा

स्वामी इंद्रदेव को पद से हटा दिया गया है। वहीं, साध्वी हर्षानंद गिरी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही पंचायती अखाड़े की कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि 13 अखाड़ों में ऐसे संतों के खिलाफ कार्रवाई हो, जिन पर गंभीर आरोप लगे हैं। आश्रमों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हर्षानंद गिरी पहले भी सवाल उठाते रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here