मुंबई या सूरत नहीं, यह चीन की तस्‍वीर है! भारत को गाली देने वालो देख लो शंघाई के भयानक बाढ़ के ये वीडियो

0

बीजिंग: चीन के कई शहर जुलाई से ही भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का सामना कर रहे हैं। इससे बड़े पैमाने पर आम जिंदगी प्रभावित हुई है। कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियां नहीं चल पा रही है और लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। लाखों लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाला गया है। बीजिंग और शंघाई में गलियों में भरे पानी के बाद सोशल यूजर्स ने ये याद दिलाया है कि ये जलवायु परिवर्तन की मार है, जो भारत या दूसरे गरीब देशों पर ही नहीं चीन समेत पूरे क्षेत्र पर पड़ रही है।

अरविंद नाम के सोशल यूजर ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गाडियां पानी में डूबी नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि ये वीडियो 2 अगस्त की बारिश के बाद बीजिंग का है ना कि किसी भारतीय शहर का। एसपी शुक्ला ने शंघाई का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि कुछ घंटों की बारिश के बाद शंघाई भी मुंबई की तरह डूब रहा है। समझना चाहिए कि क्लाइमेट चेंज के असर का सामना करने वाला भारत अकेला देश नहीं है। भारी बारिश से हर तरफ बाढ़ आ रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here