लॉस एंजिलिस: मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। शुरुआती तीन मैचों के बाद सिर्फ एक जीत हासिल करने वाली एमआई की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है। सीजन के 20वें मुकाबले में एमआई की टक्कर लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स से हुई। नाइट राइडर्स क्रिकेट फील्ड पर हुए मुकाबले में कीरोन पोलार्ड का पावर देखने को मिला। एमआई न्यूयॉर्क ने मैच को एक गेंद रहते 6 विकेट से जीता। पहले बैटिंग करते हुए नाइट राइडर्स ने 165 रन बनाए थे।
कॉर्बिन बॉश ने तीन विकेट चटकाए
लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए आंद्रे फ्लेचर और मैथ्यू ट्रोम्प के बीच 41 गेंद पर 63 रनों की साझेदारी हुई। ट्रोप ने 44 और फ्लेचर ने 34 रनों की पारी खेली। अंत के ओवर्स में कप्तान जेसन होल्डर का बल्ला बोला। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर 3 चौके औऱ 3 छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली। इससे टीम का स्कोर 165 तक पहुंच गया। कॉर्बिन बॉश ने एमआई न्यूयॉर्क के लिए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लि। रुशिल उगरकर ने भी तीन बल्लेबाजों को आउट किया।










































