मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं’, Gauahar Khan ने बताई पति जैद दरबार की अजीब हरकत, सुनकर फैंस बोले- ‘बकवास’

0

Gauahar Khan Revealed Husband Zaid Darbar Irritating Habit: गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं। ये दोनों अपनी लव लाइफ से लेकर एग गैप जैसे मुद्दों पर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में जैद दरबार रियलिटी शो अलायंस में नजर आए थे और तब गौहर खान ने बाहर रहते हुए अपने पति का खुलकर सपोर्ट किया था। अब दोनों एक चैट शो में शामिल हुए हैं। इस मौके पर गौहर खान ने अपने पति जैद दरबार की अजी आदत का खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस तक के होश उड़ गए हैंगौहर खान ने बताई पति की खराब आदत

जैद दरबार और गौहर खान, नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में बतौर गेस्ट पहुंचे। यहां पर दोनों ने जैद और गौहर से उनकी मैरिड लाइफ पर ढेर सारे सवाल किए, जिसका कपल ने अच्छे से जवाब दिया। गौहर ने अपने पति की हरकतों के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे शादी के दिन फोटो सेशन चल रहा था और निकाह का समय हो गया था। तब जैद अचानक ही वॉशरूम भाग गए थे। गौहर यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे अपने पति के बारे में बताया कि जैदर उनके अंडरआर्म्स को सूंघते रहते हैं। गौहर ने कहा, ‘जैद को लगता है कि मेरे अंडरआर्म्स हर वक्त फ्रेश रहते हैं और वो महरकते रहते हैं। जैद मेरे अंडरआर्म्स छूते हैं।’ गौहर ने ये भी बताया कि वह अपनी बहन को भी बोलते हैं कि देख कितनी अच्छी खूशबू आ रही हैं और ये बातों सुनकर वो परेशान हो जाती हैं और बोलती हैं कि क्या बकवास है येगौहर खान और जैद दरबार के बीच कितना है अंतर

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि गौहर खान और जैद दरबार के बीच लगभग 10 साल का एज गैप हैं, लेकिन अब गौहर और जैद ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया है और खुलासा किया है कि उनके बीच 7 साल का एज गैप है। कपल ने ऐज गैप को लेकर भी बात करते हुए कहा कि जब उनकी मुलाकात हुई थी जैद ने अपनी उम्र 24-25 साल बताई थी। जबकि वो 29 साल के थे। बता दें कि दोनों आज के समय में अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं और दोनों के दो बेटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here