६ फ ीट के विधायक को ४ फीट के नेता जेब में रखने का करते हैं दावा, फर्जी नेताओं की कारगुजारियों से नाराज ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मेहदोली में कांग्रेस पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह और भारी असंतोष का एक बड़ा मामला सामने आया है। विधानसभा क्षेत्र वारासिवनी के अंतर्गत आने वाले इस ग्राम के ६५ से अधिक निष्ठावान और पैतृक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक विवेक पटेल के नाम एक अत्यंत गंभीर शिकायती आवेदन सौंपकर गांव के ही कुछ नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये दो व्यक्ति स्वयं को विधायक विवेक पटेल का करीबी बताकर गांव में फर्जी तरीके से धौंस जमा रहे हैं और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। असंतोष इस कदर बढ़ चुका है कि कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नही होने पर सामूहिक रूप से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने तक की चेतावनी दे डाली है।
नकली कांग्रेसी विधायक पद, गरिमा और उनके नाम का कर रहे दुरुपयोग
विधायक विवेक पटेल को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम मेहदोली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग ४० मकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन गांव के ही दो स्वघोषित कार्यकर्ताओं के द्वारा थाना रामपायली और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वारासिवनी में लगातार रेत परिवहन और अन्य विषयों को लेकर झूठी शिकायतें की जा रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार वे नदी से अवैध रूप से रेत नहीं लाते हैं फि र भी इन झूठी शिकायतों के कारण गांव में निर्माण कार्य के लिए रेत मिलना मुश्किल हो गया है। इसके चलते कई गरीब किसानों और ग्रामीणों के मकानों की छतें आज तक नहीं डल पाई हैं और लोग आशियाने के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। जो रेत गांव में निर्माण कार्यों के लिए सामान्यत ८०० रूपये में मिलनी चाहिए थी वह इन झूठी शिकायतों और विवादों के कारण अब १५०० में ब्लैक में बिक रही है। इससे ग्रामीणों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ये दोनों व्यक्ति खुद को विधायक का खास बताते हुए कहते हैं कि विधायक हमारा है हमने उन्हें लिखकर दिया है और हम विधायक को जेब में रखकर चलते हैं। ग्रामीण परिवारों का कहना है कि वे लोग विधायक पद की गरिमा और उनके नाम का सरेआम दुरुपयोग कर रहे हैं। मेहदोली के पटले परिवार सहित गांव के सभी पैतृक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस स्थिति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने विधायक विवेक पटेल को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस विषय को गंभीरता से लेकर इन दोनों व्यक्तियों की गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे सभी मजबूरन कांग्रेस पार्टी से सामूहिक रूप से इस्तीफ ा दे देंगे। इस दौरान आदित्य सुनील पटले ,प्रभुदयाल रेकचंद पटले ,अभय राजाजी पटले ,मोहित भीकम पटले ,तरुण संतोष पटले ,पीयूष रमेश पटले ,आलोक मदनलाल पटले ,राजेश ताराचंद पटले ,जगदीश साहेबलाल पटले ,दीपक चेतराम पटले ,देवेन्द्र बाबूराम पटले, युवराज प्रेमलाल रहांगडाले, राहुल बाबूलाल पटले, साहिल सुनील पटले ,तुलसीराम पटले ,पंकज पटले सहित ६५ से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर इस मामले में विधायक विवेक पटेल से तुरंत अपने स्तर पर उचित और कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
बाइट आदित्य पटले कांग्रेसी










































