‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी सोशल मीडिया पर अकसर ही अपने अनुभव और ज्ञान की बातें साझा करते रहते हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं। लेकिन अब फादर्स डे पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पिता के साथ बिताए यादगार लम्हों की झलक दिखाई। साथ ही पुरानी यादों में खो गए। सुनील लहरी ने बताया कि कैसे पिता सिर्फ जन्मदाता ही नहीं होता, बल्कि पूरी जिंदगी अपनी औलाद के लिए ही सब करने में निकाल देता है।
सुनील लहरी के पिता का नाम शिखर चंद्र लहरी था और वह एक डॉक्टर थे। वह मध्य प्रदेश के दमोह जिला अस्पताल में आरएमओ थे और काफी रसूखदार लोगों से भी जान-पहचान थी। लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं हैं।










































