रीम शेख टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हैं और अकसर ही उनके रिलेशनशिप और शादी को लेकर खबरें आती रहती हैं। रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर बात की। रीम शेख ने बताया कि वह कभी भी दूसरे फेथ के लड़के से न तो प्यार करेंगी और ना ही शादी। वह उस तरह के रिश्ते में रह ही नहीं पाएंगी। एक्ट्रेस ने इसकी वजह भी बताई।
रीम शेख बोलीं- दूसरे धर्म के लड़के से प्यार नहीं करूंगी
रीम शेख हाल ही शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में नजर आईं। एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपके परिवार में एक इंटरफेथ मैरिज हुई है। मान लो तुम्हें दूसरे फेथ के लड़के से प्यार हो गया। तो क्या इससे तुम्हारी जिंदगी में कोई प्रॉब्लम क्रिएट होगी या फिर नहीं? रीम बोलीं, ‘ये पर्सन टू पर्सन पर डिपेंड करता है। मैं बहुत धार्मिक हूं। वो शायद लोगों को पता नहीं होगा, लेकिन मैं पांच वक्त की नमाज़ी हूं, तो मैं नहीं कर पाऊंगी। क्योंकि मैं पांच वक्त नमाज़ पढ़ती हूं।’
बताया क्यों दूसरे धर्म में नहीं करेंगी प्यार और शादी
रीम शेख ने आगे कहा, ‘जब रमजान आता है तो रोज़े रखती हूं। मैंने हाल ही सारे रोज़े रखने शुरू किए हैं। मेरी लाइफ में जब भी कुछ ऊपर-नीचे होता है, तो सबसे पहले खुदा के पास जाती हूं और दुआ करती हूं। और मैं उस इंसान के साथ जिंदगी नहीं बिता पाऊंगी जो सेम फेथ का ना हो और मेरे धर्म को फॉलो न करता हो। ये मुझसे नहीं हो पाएगा। मुझे इसके लिए बहुत गालियां पड़ेंगी।’
रीम शेख के पैरेंट्स का तलाक, रोज होती थी लड़ाई
रीम शेख के पैरेंट्स की बात करें, तो उनका तलाक हो चुका है।एक्ट्रेस ने इस बारे में एक अन्य पॉडकास्ट में खुलासा किया था। पांच साल
पहले उनके मम्मी-पापा का तलाक हो गया था। रीम ने बताया था कि उनके
मम्मी-पापा की रोज लड़ाई होती थी, जिसके कारण उनका बचपन बुरा बीता। रीम शेख
ने नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट में कहा था कि उन्होंने अपने घर में इतनी
ज्यादा हिंसा देखी कि उनके अंदर गुस्सा और डर दोनों बैठ गए। उनके अंदर इतनी
हिम्मत भी नहीं बची थी कि किसी से बात भी कर सकें।










































