मुंबई: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा वैसे तो अपना मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मैदान के अंदर और बाहर उनके हंसी-मजाक की कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होती है। लेकिन आज यानि 22 जून को रोहित का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे भयंकर गुस्से में नजर आ रहे हैं, हिटमैन का पारा इतना चढ़ जाता है कि वे एक शख्स को धक्का तक दे देते हैं। यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है।
रोहित शर्मा ने शख्स को दिया धक्का
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रोहित शर्मा टी-शर्ट, ट्राउजर, चश्मे और टोपी में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। 5वें सेकंड में देखा गया कि शांत रोहित को अपने पीछे खड़े काली टी-शर्ट पहने एक शख्स पर भयंकर गुस्सा आ जाता है और वे उसको कंधे से पकड़कर धक्का दे देते हैं। इसके बाद वे उस व्यक्ति को कुछ कहते हैं। संभावित है कि गु्स्से से आग बबूला होकर रोहित ने कुछ हिदायत दी होगी। इस पूरे मामले के बाद रोहित का एक फैन उनके साथ फोटो लेता है उस समय उनके हाव-भाव बदल जाते हैं।कौन है काली टी-शर्ट वाला शख्स?
वायरल वीडियो के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि यह शख्स रोहित शर्मा का बॉडी-गार्ड है। वह फैंस को रोहित से दूर कर रहा था। ऐसे में हिटमैन को यह अंदाज पसंद नहीं आया तो उन्होंने अपने काली टी-शर्ट वाले शख्स को साइड कर फैंस के साथ फोटो खिंचवाई। इस पूरे प्रकरण के बाद जब रोहित एयरपोर्ट के अंदर जा रहे थे तो उन्होंने इस शख्स को अपने पास बुलाया और कुछ समझाया। शर्मा के इस वीडियो पर सोशल मीडियो यूजर्स के मिले जुले रिएक्शन आए हैं। कोई फैंस के प्रति दरियादिली की तारीफ कर रहा है तो दूसरी ओर बॉडी-गार्ड से बर्ताव पर आलोचला की जा रही है।










































