आंगनबाड़ी और संजीवनी क्लिनिक के पास मंडरा रहा बीमारियों का खतरा
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के वार्ड नंबर ९ स्थित मटन मार्केट परिसर की स्थिति दिनों दिन बदतर होती जा रही है। एक ओर जहाँ सरकार स्वास्थ्य और बाल विकास को बढ़ावा देने के लिए संजीवनी क्लिनिक और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन कर रही है। वहीं दूसरी ओर इन दोनों परिसरों के ठीक आसपास फैला गंदगी का अंबार प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहा है। आलम यह है कि इलाज कराने आ रहे मरीजों और खेलती कूदती मासूम नौनिहालों को हर दिन बदबू, मच्छर और जहरीले जीवों के खौफ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
उपचार का केंद्र बना बीमारियों का मुहाना
स्थानीय संजीवनी क्लिनिक में हर दिन दर्जनों लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। विडंबना यह है कि क्लिनिक लोगों का उपचार तो कर रहा है लेकिन उसके ठीक बाहर पसरी गंदगी लोगों को बीमार करने पर तुली है। वहीं दूसरी ओर पास ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जाने वाले मासूम बच्चों को बेतहाशा उगी झाडियों और गंदे पानी को पार करके जाना पड़ता है। जिससे हर पल किसी हादसे या जहरीले जीव के काटने का डर बना रहता है। आधे शहर का गंदा पानी नालियों के माध्यम से इसी क्षेत्र में आता है जो आगे चलकर टोंडिया नाले में मिलता है। यद्यपि मौके पर नाले का निर्माण कराया गया है लेकिन जल निकासी की सही व्यवस्था नही होने के कारण यह निर्माण जलभराव को रोकने में पूरी तरह अक्षम साबित हो रहा है। भारी बारिश के दौरान यहाँ पानी भर जाता है। जगह जगह बने गड्ढों में ठहरा हुआ पानी और मानसूनी मौसम में तेजी से बढ़ती झाडियों के कारण क्षेत्र में जहरीले सांप.बिच्छू और मच्छरों का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है। यह समस्या कोई नई नहीं है। पिछले कई वर्षों से वे बदबू, जलभराव और गंदगी के इस दोहरे दंश को झेलने पर मजबूर हैं। स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों को लगातार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया और साफ. सफाई की मांग की गई। हालांकि प्रशासन के द्वारा कार्यक्रम किया गया हैं परंतु धरातल पर स्थिति आज भी खराब है। वार्डवासियो कि मांग हैं की झाडिय़ों की कटाई, नाले की सही सफ ाई और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जायें। इस बदहाल व्यवस्था से नाराज वार्डवासियों में प्रशासन के खिलाफ भारी जनाक्रोश व्याप्त है।
परिसर में झाडियां उग गई बदबू बहुत आती है मच्छर -परेशान करते है-लखनलाल राउत
वार्डवासी लखन लाल राउत ने बताया कि मैं यही वार्ड नंबर ९ रहता हूं मेरे घर के सामने आंगनबाड़ी और संजीवनी क्लिनिक बना हुआ है। परंतु इस परिसर में बहुत ज्यादा गंदगी है ब ज्यादा बारिश होने पर जल भराव की स्थिति हो जाती है। अभी बारिश का समय है तो सांप बिच्छू घर तक आते हैं मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है बहुत समस्या है। बदबू तो हर समय चलती रहती है घरों के दरवाजे बंद करके रखने पड़ते हैं डर भी लगा रहता है। घर में छोटे.छोटे बाल बच्चे हैं नौनिहाल लोग आंगनबाड़ी आते हैं कभी कोई दुर्घटना हो गई तो बहुत दिक्कत हो जाएगी। पिछले कई वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है हर बार शिकायत की जाती है नगर पालिका के लोग आते हैं। काम करते हैं परंतु व्यवस्थित रूप से कुछ नहीं हो रहा है समस्या बनी है।
नगर पालिका को शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ-जावेद अली
राहुल गांधी विचार मंच जिला अध्यक्ष जावेद अली ने बताया कि आंगनवाड़ी और संजीवनी क्लिनिक जो बना है यहां बेतहाशा गंदगी है। कई बार इसके लिए नगर पालिका को शिकायत की गई है आज तक व्यवस्था में कोई पर्याप्त सुधार नहीं हुआ है। वहां पर गंदा पानी आता है जिसकी निकासी भी पर्याप्त नहीं है रोजाना लोगों को समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। बारिश के समय जल भराव वहां एक बड़ी समस्या है और जो आंगनवाड़ी है उसके चारों तरफ गंदगी है। जहां नौनिहाल पढऩे आ रहे हैं कि बीमार होने यह पता नहीं लग पा रहा है, इस पर जिम्मेदार प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। यदि ऐसा ही रहा तो लोगों को भविष्य में समस्या हो सकती है यह स्थिति हम पिछले लंबे समय से देख रहे हैं। वहां यदि बेहतर निकासी की व्यवस्था कर दी जाए तो समाधान हो सकता है।
इनका कहना है
उक्त स्थान पर पूर्व में की गई थी बारिश के कारण होने वाली गंदगी की सफाई तत्काल करवाई दी जायेगी। और नपा के कर्मचारियों को साफ सफाई और पाउडर डालने के लिये निर्देश दिये जायेंगे।
सूर्यप्रकाश उके मुख्य नपा अधिकारी वारासिवनी
बाइट लखनलाल राउत वार्डवासी
जावेद अली जिलाध्यक्ष










































