Dance Viral Video: बॉलीवुड गाने न केवल भारत में लोकप्रिय हैं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसे ही एक बॉलीवुड के फैन रिकी पोंड (Ricky Pond) है। अमेरिका के वाशिंगटन में रहने वाले रिकी एक कंटेटं क्रिएटर है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्मों के गानों पर डांस वीडियो शेयर करते हैं। इससे पहले उन्होंने ‘डम डमा डम’ पर अपने मूव्स से लोगों को दिल जीत लिया था। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने फिल्म रा-वन के गाने ‘छम्मक छल्लों’ पर डांस कर वापसी की है। लेकिन इस बार यह वीडियो बेहद स्पेशल है, क्योंकि उन्होंने अपनी 25वीं शादी की सालगिरह पर पत्नी के साथ शाहरुख खान और करीना कपूर खान के गानों पर ठुमके लगाए हैं।
इंडियन ड्रेस पहन किया डांस
वीडियो में रिकी पोंड और उनकी पत्नी रोक्सैन को इंडियन ड्रेस में नजर आ रहे हैं। रिकी ने जहां व्हाइट पायजामा के साथ रेड कुर्ता और ब्राउन कलर की नेहरू जैकेट पहनी हुई है। वहीं उनकी पत्नी ने नेवी ब्लू कुर्ती सेट पहना हुआ है।
सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
रिकी पोंड ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उनके वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं फैंन दोनों के डांस की काफी तारीफ कर रहे हैं। खासतौर पर भारतीय परिधान और एनर्जेटिक डांस देखकर खुश हैं। वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर प्यार जता रहे हैं।
रिकी पोंड इंस्टाग्राम पर अच्छी फैन फॉलोइंग
रिकी पोंड की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है। उन्हें 466k लोग फॉलो करते हैं। रिकी का इससे पहले अपनी बेटी के साथ ‘लॉलीपॉप लागेलु’ गाने पर डांस वीडियो भी काफी वायरल हुआ है।