वैभव का क्रेज ऐसा कि रेसलर भी हुए दीवाने, संग्राम सिंह ने कहा- सूर्यवंशी की वजह से देखा आईपीएल

0

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के रेसलिंग स्टार और एमएमए फाइटर संग्राम सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह वैभव सूर्यवंशी की वजह से आईपीएल देखना शुरू किया। वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बड़े से बड़े गेंदबाज की लाइन अप खराब कर दी है और खौफ पैदा कर दिया है।

भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं। इस दौरे पर हर क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। क्योंकि इस भारतीय टीम का हिस्सा हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी। सभी क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वैभव सूर्यवंशी अपना डेब्यू कर कर सकते हैं। इससे पहले भारत के एमएमए फाइटर संग्राम सिंह बड़ा बयान दिया है।

वैभव सूर्यवंशी की वजह से देखा आईपीएल

द सॉक स्ट्रीट के एक कार्यक्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए संग्राम सिंह ने कहा, युवा एथलीटों ने अपनी प्रतिभा से सभी को हैरान कर दिया। मैं कभी आईपीएल नहीं देखता था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की वजह से मैंने आईपीएल देखना शुरू कर दिया। क्या बल्लेबाजी करता है। उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जल्द से जल्द डेब्यू करने का मौका मिलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here