सरकारी चावल घोटाले में ५ आरोपी २४ जुलाई तक पुलिस रिमांड पर

0

मामले में अब तक २२ ट्रक जब्त, एसआईटी की जांच जारी

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी क्षेत्र में सरकारी फ ोर्टिफ ाइड चावल की बड़े पैमाने पर हेराफेरी और अवैध बिक्री के मामले में पुलिस एवं विशेष जांच दल ने कार्यवाही तेज कर दी है। गरीबों के हक के सरकारी राशन को ट्रकों में भरकर खुले बाजार एथेनॉल प्लांटों और बीयर कंपनियों को बेचने वाले इस अंतरराज्यीय सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इस पूरे मामले में वर्तमान तक २२ ट्रकों को जब्त कर लिया है। थाना वारासिवनी में दर्ज अपराध क्रमांक २७२/२६ भारतीय न्याय संहिता की धारा ३१६ (३),३३६ (३), ३४० (२), ३३८ एवं ३/५ के तहत गिरफ्तार किए गए ५ आरोपियों को जेएमएफसी न्यायालय वारासिवनी के समक्ष पेश किया गया। जहां से अदालत ने सभी आरोपियों की २४ जुलाई तक पुलिस रिमांड मंजूर कर दी है। पुलिस एवं एसआईटी की टीम आरोपियों से लगातार गहन पूछताछ कर रही है।

अदालत में पेश हुए यह आरोपी

मामले में पुलिस ने कुंजबिहारी पिता जगलाल पटले उम्र ३८ वर्ष निवासी वार्ड नं. १२ नैतरा संचालक बिहारी राइस मिल, सुरेन्द्र पिता शांतिलाल राणा उम्र ६५ वर्ष निवासी वार्ड नं.ं५ नेवरगांव संचालक शांति राइस मिल, अतुल पिता मनीराम बिसेन उम्र २३ वर्ष निवासी वार्ड नं.७ नैतरा राइस मिल मैनेजर, गौरव पिता खुशाल माहेश्वरी उम्र ४५ वर्ष निवासी वार्ड न.२८ बालाघाट विराज राइस मिल इन्हें रिमांड खत्म होने पर २० जुलाई को नया आरोपी किशनलाल पिता स्व.राधेश्याम खंडेलवाल उम्र. ७१ वर्ष निवासी गोंदिया महाराष्ट्र संचालक खंडेलवाल राइस मिल के साथ वारासिवनी न्यायालय पेश किया गया। जहां से आगामी २४ जुलाई तक सभी को रिमांड पर लिया गया है।

आगे की कार्यवाही और सम्भावित गिरफ्तारियां

एसआईटी और वारासिवनी पुलिस की इस संयुक्त कार्यवाही से चावल माफियाओं और भ्रष्ट तंत्र में हडक़ंप मच गया है। मामले में अब तक २२ ट्रकों की जब्ती यह दर्शाती है कि घोटाले का दायरा बहुत व्यापक है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से चावल की हेराफेरी के मुख्य सरगनाओं बेनामी संपत्तियों और अन्य मिलर्स की संलिप्तता के विषय में कड़ी पूछताछ की जा रही है। मध्य प्रदेश के साथ साथ महाराष्ट्र के गोंदिया एवं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के कई अन्य प्रमुख राइस मिलर्स भी एसआईटी के रडार पर हैं। आने वाले दिनों में इस बड़े रैकेट में कई और वाहनों की जब्ती, बड़े नामों के खुलासे और नई गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।
0000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here