नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में देश का नेतृत्व किया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा विश्व और पूरा देश एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है।
देशभर में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में कई मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर देश के कई वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, फिटनेस और समग्र कल्याण का मैसेज दिया।










































