नई दिल्ली: फ्रांस में जी-7 समिट से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल में ही एक बैठक हुई। इस बैठक में नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के समक्ष कमर्शियल जहाजों पर हमले का जिक्र किया और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया। वहीं ट्रंप से जब सवाल पूछा गया कि क्या वह अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत मामले में संवेदना व्यक्त करेंगे तो वह गोलगोल जवाब देते हुए आगे बढ़ गए। ट्रंप द्वारा भारतीय नागरिकों की मौत पर कोई संवेदना व्यक्त न किए जाने पर अब मशहूर जिओ पॉलिटिकल एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी बताया है आखिर ट्रंप द्वारा संवेदना न व्यक्त करने के पीछे क्या वजह हो सकती है।
जिओ पॉलिटिकल एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी ने कहा, ‘ट्रंप और मोदी की छोटी सी मुलाकात से शायद अमेरिका-भारत के तनावपूर्ण रिश्तों में कोई बड़ा सुधार न आया हो, लेकिन दोनों देशों के साझा रणनीतिक हितों को देखते हुए रिश्तों को नए सिरे से तय करने में दोनों की दिलचस्पी है।










































