आज खुलेंगे बैंक,कल से 3 दिनों तक लटके रहेंगे शाखाओं में ताले

0

5 दिन काम 2 दिन आराम की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक होंगी बैंकों में हड़ताल
बैंको की हड़ताल से प्रभावित होगा कामकाज, ऑनलाइन बैंको पर रहेगा दारो-मदार
फोटो
पदमेश न्यूज़, बालाघाट।यदि आपका भी कोई बैंक खाता है और आप बैंक जाकर पैसो के लेन देन व बैंक सम्बंधित अन्य कोई काम कराना चाहते है तो यह खबर आपके लिए है।क्यो की बैंक कर्मचारियों ने वर्षो से लंबित अपनी विभिन्न सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का एलान किया है।जहा बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा 5 दिन काम 2 दिन आराम की प्रमुख मांग सहित अन्य मांगो को लेकर 3 दिनों की देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है।जिसके मुताबिक रविवार को तो बैंक खुले रहेंगे लेकिन सोमवार 28 सितम्बर से लेकर बुधवार 30 सितम्बर तक बैंको में हड़ताल रहेगी।जिसका सीधा असर बैक के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।हालांकि की हड़ताल के दिनों में ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा शुरू रहेंगी।लेकिन बैंक से सम्बंधित अन्य कार्य नही हो सकेंगे।जिसकी तमाम जानकारी शनिवार को आयोजित एक बैठक के दौरान दी गई।

अपने वादे से मुकर रही सरकार
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्रवान पर आगामी 28 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंककर्मी, कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। जिसका सीधा असर ना केवल बैंको के कामकाज पर पड़ेगा बल्कि इससे बैंकिय लेनदेन प्रभावित होने से बैंक ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।आगामी सोमवार से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल को लेकर शनिवार को संगठन प्रतिनिधियो ने बैठक की। दरअसल, बैंक कर्मचारी संगठनों की 5 दिवसीय वर्किंग-डे की मांग है। इसके अलावा अन्य मांगे भी है लेकिन संगठन प्रतिनिधियों का आरोप है कि सरकार, संगठनो से 5-डे वर्किंग की लिखित सहमति देने के बाद भी मुकर रही है।

बे-नतीजा निकली यूनियन और सरकार प्रतिनिधियों की बातचीत,
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले 28 से 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया गया है।बताया गया कि यूनियन की सरकार के प्रतिनिधियों के साथ पिछले दिनों हुई बातचीत बे-नतीजा निकली,जिसके चलते यूनियन के पास आंदोलन के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है।यूनियन पदाधिकारियों का आरोप है कि बैंक में आपसी बातचीत और समझौतों के नियमों को नजरअंदाज किया जा रहा है,जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।इस आंदोलन में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन, नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस और इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन से जुड़े बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।

ऑनलाईन सेवा से, ग्राहकों को मिल सकती है राहत
3दिवसीय हड़ताल के चलते बैंको में ताले लटके रहेंगे। जिससे बैंकों का कार्य काफी हद तक प्रभावित रहेगा।हालांकि ग्राहकों को राहत देते हुए एटीएम, यूपीआई, नेट बैंकिंग, सहित अन्य ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी। केवल शाखाओं में होने वाले कार्य प्रभावित होंगे।नकद जमा-निकासी, पासबुक अपडेट, चेक क्लियरेंस और अन्य शाखा संबंधी सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

प्रत्येक शनिवार रविवार को मिले अवकाश
बताया गया कि मार्च 2024 में आईबीए (आईबीए) और यूएफबीयू के बीच हुए वेतन संशोधन समझौते में सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की प्रतिबद्धता जताई गई थी।लेकिन यह नियम बैंक कर्मचारियों पर अब तक लागू नही किया गया है।बैंक कर्मचारियों की मांग है कि 5 वर्किंग डे का नियम लागू हो, क्यो की उन्हें महीने में सिर्फ 2 शनिवार को छुट्टी मिलती है।उनकी मांग है कि इसे बढ़ाकर 2 दिन का साप्ताहिक अवकाश किया जाए।बताया गया कि आरबीआई, एलआईसी, जीआईसी,केंद्र व राज्य सरकार के कार्यालय, मुद्रा बाजार, शेयर, बाजार और नाबार्ड सहित अन्य संस्थानों में सप्ताह में 5 दिन काम हो रहे हैं।केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालय भी शनिवार को बंद रहते हैं। ऐसे में उनकी मांग है कि उनके लिए भी 5 वर्किंग डे का नियम लागू हो।इसी प्रमुख मांग को मिलाकर अन्य मांगों के लिए भी 3 दिवसीय सामुहिक हड़ताल की जा रही है।

इन मांगों को पूरा करने की लगाई गुहार कर्मचारियों ने बैंकों में क्लेरिकल एवं सब-स्टाफ की पर्याप्त भर्ती करने, एनपीएस को पुरानी पेंशन (ओपीएस)में परिवर्तित करने,बैंकों द्वारा एनपीएस में किए जाने वाले अतिरिक्त 4 प्रतिशत योगदान को आयकर से मुक्त करने,ग्रेच्युटी अधिनियम के अंतर्गत ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा में वृद्धि किए जाने,पेंशन का अपडेशन करने,पेंशन पर समान डीएआई देने, नवंबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here