खजराना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कॉलोनी के समीप कचरे के ढेर में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव के आसपास कुछ आवारा कुत्तों को घूमते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव एमवाय अस्पताल भिजवाया।टीआई मनोज सेंधव के अनुसार प्रारंभिक जांच में नवजात छह से सात माह का प्री-मैच्योर शिशु प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्रवासियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।










































