भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी के भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल होकर प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के साथ ही सागर ग्रुप के सुधीर अग्रवाल 100 करोड़ रुपये का निवेश लेकर आए हैं, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि परियोजना के लिए जितनी भूमि की आवश्यकता हो, उतनी ही अधिग्रहित की जाए और कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि काम समय पर पूरा होने पर सभी संबंधित अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का उल्लेख करते हुए कहा कि नए कानून के तहत सभी के लिए एक विवाह की व्यवस्था होगी।









































