किसानों का चक्काजाम जारी, सड़कों पर बैठे प्रदर्शनकारी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

0

नई दिल्ली Farmer Protest । 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली में भड़की हिंसा के बाद आज किसान संगठनों का देशभर में 3 घंटे का जाम चल रहा है। पंजाब में किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया है, वहीं जम्मू-कश्मीर में किसान संगठनों द्वारा जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चक्का जाम किया। चक्काजाम के मद्देनजर राजधानी दिल्ली से लगी हुई सभी सीमाओं पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। साथ ही दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने भी बताया है कि मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। वहीं दिल्ली हरियाण सीमा पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके मद्देनजर पलवल में सुरक्षा कड़ी की गई है।

नोएडा में कड़ी सुरक्षा, पुलिस ने की तैयारी

इधर किसानों के चक्काजाम पर नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि नोएडा क्षेत्र में किसी संगठन ने हमें आधिकारिक रूप से सूचना नहीं दी है। ग्रेटर नोएडा से सूचना मीडिया के माध्यम से हमें मिली है। उसकी तैयारी की गई है। हमारी कोशिश रहेगी कि आम जनता को कोई समस्या न हो।

चक्काजाम को कांग्रेस ने दिया समर्थन

किसान संगठनों के चक्काजाम के जरिए कांग्रेस पार्टी भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आज के तीन घंटे के चक्काजाम को समर्थन दिया है। दिल्ली में हरियाणा के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करने बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बैठक में हमने किसानों के आंदोलन का समर्थन करने की बात कही है। हमारी पार्टी का निर्णय है कि नए कृषि क़ानून वापस होने चाहिए। कांग्रेस किसानों के साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here